RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 to be Declared by March 20; Check Official Update Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार, बोर्ड सचिव ने दिया बड़ा अपडेट?, Career Hindi News - Hindustan
More

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार, बोर्ड सचिव ने दिया बड़ा अपडेट?

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है।

Wed, 11 March 2026 09:11 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार, बोर्ड सचिव ने दिया बड़ा अपडेट?

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की है कि कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है। आमतौर पर मई या जून में आने वाले नतीजे इस बार रिकॉर्ड समय में जारी किए जा रहे हैं, जो छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। इसके साथ ही, बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रस्ताव रखा है—वर्ष 2027 से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जा सकती हैं।

तेज स्पीड से हो रहा है मूल्यांकन

बोर्ड सचिव ने बताया कि 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं के समापन के तुरंत बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया को स्पीड देने के लिए राज्य भर में लगभग 30,915 शिक्षकों को लगाया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 33 केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ाई से निगरानी की जा रही है। बोर्ड ने इस साल 'डिजिटल मार्क एंट्री' प्रणाली अपनाई है, जिससे परीक्षक कॉपी जांचने के तुरंत बाद ऑनलाइन पोर्टल पर अंक अपलोड कर रहे हैं। इससे परिणाम तैयार करने में लगने वाला समय काफी कम हो गया है।

2027 से 'साल में दो बार बोर्ड' का नया मॉडल

राजस्थान बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। इसके तहत 2026-27 शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च के दौरान और दूसरा अवसर (सुधार परीक्षा) मई-जून के दौरान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 10वीं के छात्रों की 60 लाख कॉपियां 1 महीने में होंगी चेक

क्या होगा लाभ?

इस नए सिस्टम में ‘बेस्ट ऑफ टू’ नीति लागू होगी। यदि छात्र पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपना स्कोर सुधार सकते हैं। अंतिम मार्कशीट में दोनों में से जिस परीक्षा में ज्यादा अंक होंगे, उन्हें ही शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों का मानसिक तनाव कम होगा और उन्हें एक ही साल में अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी

आंकड़ों में इस साल की परीक्षा

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए 150 से अधिक संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की टीमों ने निरंतर निरीक्षण किया। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा आज से, 5वीं कल से, देखें टाइम टेबल

रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे?

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (RBSE 10th Result 2026) चेक कर सकेंगे।

बोर्ड ने सलाह दी है कि छात्र किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।