RBSE Rajasthan Board Exam 2026 end on march 10 lakh students copy will be checked RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों की 60 लाख कॉपियां 1 महीने में होंगी चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों की 60 लाख कॉपियां 1 महीने में होंगी चेक

RBSE Class 10 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस बार अपनी परीक्षा और रिजल्ट मैनेजमेंट को लेकर काफी तत्पर है। बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं कक्षा के परिणामों को समय से पहले जारी करने की एक बड़ी योजना तैयार की है।

Tue, 24 Feb 2026 02:51 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों की 60 लाख कॉपियां 1 महीने में होंगी चेक

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस बार अपनी परीक्षा और रिजल्ट मैनेजमेंट को लेकर काफी तत्पर है। बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं कक्षा के परिणामों को समय से पहले जारी करने की एक बड़ी योजना तैयार की है। बोर्ड की मंशा है कि 20 मार्च तक 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बोर्ड प्रशासन ने मूल्यांकन कार्य की गति को तेज कर दिया है और नई रणनीतियां अपनाई हैं।

10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए

इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इन छात्रों की लगभग 60 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को महज एक महीने के अंदर जांचने का लक्ष्य रखा गया है। बोर्ड ने इसे सुनिश्चित करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव शिक्षकों के वर्कलोड को कम करने का है।

शिक्षकों की संख्या में वृद्धि

बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों के अनुसार, इस बार मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संख्या में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही, प्रति शिक्षक जांची जाने वाली कॉपियों की संख्या को 390 से घटाकर 360 कर दिया गया है। इसके पीछे बोर्ड का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का मानना है कि यदि शिक्षक पर कॉपियों का बोझ कम होगा, तो वे अधिक ध्यान और सटीकता के साथ मूल्यांकन कर सकेंगे। अब एक शिक्षक को एक सप्ताह के भीतर 360 कॉपियां जांचनी होंगी और 8वें दिन उन्हें अपने मार्क्स ऑनलाइन सबमिट करने होंगे। इस हिसाब से, एक शिक्षक औसतन रोजाना करीब 60 उत्तर पुस्तिकाएं जांचेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा आज से, 5वीं कल से, देखें टाइम टेबल
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 9वीं-11वीं परीक्षा तिथियों में बदलाव, 7 मार्च से होंगे एग्जाम

कॉपियां जांचने का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। अब तक 10वीं कक्षा के अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और विज्ञान जैसे मुख्य विषय के पेपर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। बोर्ड की परीक्षाएं अब अंतिम चरण में हैं, और केवल गणित व तृतीय भाषा के पेपर ही शेष बचे हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे परीक्षाएं खत्म हो रही हैं, वैसे-वैसे कॉपियां जांचने का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द ही छात्रों की रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की ओर से अबी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्रों को बता दें कि आप अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। आसानी से अपना रिजल्ट पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

समय पर परिणाम जारी करने का बोर्ड का यह प्रयास लाखों छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे समय रहते अपनी अगली कक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकें। बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की गलती न हो और पारदर्शिता बनी रहे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।