RBSE 5th 8th Datesheet 2026 Pdf : राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा आज से, 5वीं कल से, देखें टाइम टेबल
RBSE 5th 8th Datesheet 2026 Pdf : राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा आज गुरुवार से शुरू होगी, जबकि कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कल शुक्रवार 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा।

RBSE 5th 8th Datesheet 2026 Pdf : राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा आज गुरुवार से शुरू होगी, जबकि कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कल शुक्रवार 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी डाइट मुख्यालयों पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा केंद्रों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से सांय 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 5 का अंतिम मूल्यांकन 4 मार्च को तथा कक्षा 8 की अंतिम परीक्षा 6 मार्च को संपन्न होगी। इस बीच शाला दर्पण पोर्टल पर दोनों कक्षाओं के सत्रांक प्रविष्टि की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। मूक-बधिर छात्रों को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त 50 मिनट का समय दिया जाएगा।
ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम खत्म
सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब इन कक्षाओं में छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे फेल माना जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय व लेखक की सुविधा दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का टाइम टेबल (Rajasthan Board 8th Time Table 2026)
सभी पेपरों का टाइम दोपहर 1.30 बजे से 4 बजे तक होगा।
तिथि विषय
19 फरवरी अंग्रेजी
21 फरवरी हिंदी
23 फरवरी विज्ञान
25 फरवरी सामाजिक विज्ञान
27 फरवरी गणित
4 मार्च तृतीय भाषा
राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल (Rajasthan Board 5th Time Table 2026)
सभी पेपरों का टाइम दोपहर 1.30 बजे से 4 बजे तक होगा।
20 फरवरी अंग्रेजी
26 फरवरी हिंदी
28 फरवरी पर्यावरण अध्ययन
5 मार्च - संस्कृत/उर्दू/सिंधी
06 मार्च - गणित
अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट में ही तय स्थान पर परीक्षा रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा की बुकलेट नजदीकी थानों में रखी जाएगी। आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी व अन्य इलेक्ट्रिकल डिवाइस ले जाना मना है। 75 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले स्टूडेंट को श्रुतलेखक भी मिलेगा।




साइन इन