PSPCL Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! लाइनमैन के 6,289 पदों पर निकली सरकारी नौकरी
PSPCL Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास युवा 15 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PSPCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन के तहत कुल 6,289 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस बड़े अवसर का नोटिफिकेशन पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जारी कर दिया गया है।
दो अलग-अलग विज्ञापनों में बंटे हैं पद
इस मेगा भर्ती अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली विभाग ने इसे दो श्रेणियों में विभाजित किया है। इसके तहत लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) धारकों के लिए 3,289 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं दूसरे नोटिफिकेशन के तहत इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए 3,000 पद घोषित किए गए हैं।
क्या है योग्यता: 10वीं पास कर सकता है आवेदन
इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदकों का 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या संबंधित ट्रेड में NAC होना जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि छात्र ने 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसे पास किया हो।
उम्र सीमा और मिलने वाली सैलरी
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार) होनी चाहिए। पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी (SC), ओबीसी (OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
सैलरी: अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 3 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा, जिसमें उन्हें 19,990 रुपये प्रति माह की शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क
लाइनमैन ट्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से और इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड के लिए 19 जून 2026 से शुरू होंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्रमशः 6 जुलाई और 9 जुलाई 2026 है, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2026 तय की गई है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,416 रुपये (जीएसटी सहित) है, जबकि एससी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 885 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।




साइन इन