UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026 for 1829 vacancies, graduates can apply online UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर निकली भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर निकली भर्ती

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकाली भर्ती। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,829 खाली पदों को भरा जाएगा।

Thu, 4 June 2026 01:03 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर निकली भर्ती

UPSSSC Auditor Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कॉमर्स बैकग्राउंड से पढ़ाई करने वाले और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 1,829 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर सकेंगे।

नोट कर लें आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन की तिथि- 3 जून 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जुलाई, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026

फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026

1,829 पदों की डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,829 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑडिटर (लेखापरीक्षक) पद के लिए कुल 223 सीटें निकाली गई हैं, जो इस भर्ती का सबसे बड़ा मुख्य हिस्सा हैं। असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) पद के लिए कुल 1606 सीटें आवंटित की गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, अभी करें अप्लाई

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

ऑडिटर और सहायक लेखाकार के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन का 'ओ' लेवल (O Level) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में निकली युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 2285 पदों पर करें अभी आवेदन

पीईटी स्कोर की अनिवार्यता

इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने बहुत ही कड़े और स्पष्ट नियम तय किए हैं। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं, जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोर कार्ड मौजूद है। पीईटी के अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, जून से सितंबर तक देखें पूरा शेड्यूल

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।