JSSC Jail Warder Recruitment 2026: जेल वार्डर की 1733 भर्ती के लिए फिर से आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए मौका
Jail Warder Form 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर के कुल 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून।

Jharkhand Jail Warder Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के कुल 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। जो योग्य उम्मीदवार पहले किसी वजह से अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए आयोग ने यह आखिरी और सुनहरा अवसर दिया है। अब अभ्यर्थी 19 जून 2026 तक JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
क्यों दोबारा खोलनी पड़ी आवेदन की खिड़की? जानें हाईकोर्ट का फैसला
दरअसल, इस भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के पीछे हाईकोर्ट का एक ऐतिहासिक हस्तक्षेप और आदेश है। इससे पहले उम्र सीमा और कुछ तकनीकी नियमों के कारण राज्य के कई योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह रहे थे।
छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई की और आयोग को आवेदन की लिंक को फिर से एक्टिव करने का साफ निर्देश दिया। कोर्ट के इस फैसले का सीधा फायदा उन हजारों युवाओं को मिलेगा जो ओवरएज आयु सीमा पार होने की कगार पर थे या किसी अन्य नियम की वजह से फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। अदालत के इस आदेश के बाद जेएसएससी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोर्टल को दोबारा लाइव कर दिया है।
क्या है योग्यता और कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के जरिए पुलिस और सुरक्षा क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवाओं को एक बेहतरीन मंच मिलने वाला है। आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं इस प्रकार हैं:
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
स्थानीय ज्ञान: आवेदकों को झारखंड की स्थानीय भाषा, रीति-रिवाजों और वहां की भौगोलिक संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST और महिलाओं) को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?
JSSC जेल वार्डर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में करेगा:
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा
चिकित्सीय परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जा सकते हैं। वहां होमपेज पर दिए गए 'Application Forms' सेक्शन में जाकर जेल वार्डर भर्ती के लिंक को चुनें, अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और फीस का भुगतान कर फॉर्म को 21 जून से पहले सबमिट कर दें।




साइन इन