pm research chair scheme 2026 applications open research opportunities Many sectors know full details PM Research Chair Scheme 2026: पीएम रिसर्च चेयर योजना के लिए आवेदन शुरू, इन फील्ड में रिसर्च का मौका, जानें पूरी स्कीम, Career Hindi News - Hindustan
More

PM Research Chair Scheme 2026: पीएम रिसर्च चेयर योजना के लिए आवेदन शुरू, इन फील्ड में रिसर्च का मौका, जानें पूरी स्कीम

PM Research Chair Scheme 2026: सरकारी फेलोशिफ ढूंढने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Sat, 6 June 2026 05:38 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
PM Research Chair Scheme 2026: पीएम रिसर्च चेयर योजना के लिए आवेदन शुरू, इन फील्ड में रिसर्च का मौका, जानें पूरी स्कीम

सरकारी फेलोशिफ ढूंढने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत विदेशों में काम कर रहे भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और अन्य विशेषज्ञों को भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में रिसर्च करने का अवसर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में उच्च स्तर के शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है।

क्या है PMRC योजना?

इस योजना के लिए दुनियाभर से भारतीय मूल के रिसर्चर, साइंटिस्ट और प्रोफेशनल आवेदन कर सकते हैं। प्राइम मिनिस्टर रिसर्च चियर स्कीम तीन मेन पिलर पर काम करेगी। लीड इंस्टीट्यूशन, होस्ट इंस्टीट्यूशन और पीएमआरसी फेलो। इसमें इंस्टीट्यूशन और फेलो का सेलेक्शन प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर की अध्यक्षता वाली एक कमेटी के जरिए किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस राज्य में 10वीं और 12वीं टॉपर्स को मिलते हैं 2-2 लाख रुपये, जानें पूरा प्लान

योजना के लाभ

चयनित उम्मीदवारों को कई सुविधाएं मिलती है। ये सुविधाएं इस प्रकार है-

शोध कार्य शुरू करने के लिए एकमुश्त रिसर्च ग्रांट।

फेलोशिप अवधि के अनुसार स्थानांतरण (रिलोकेशन) सहायता।

आधुनिक शोध प्रयोगशालाओं और सुविधाओं तक पहुंच।

शैक्षणिक नेतृत्व और पहचान प्राप्त करने का अवसर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कस लीजिए कमर! यूपी में किन शहरों में लगेगा जून का रोजगार मेला, देखें पूरी लिस्ट

आवेदन कैसे करें?

PMRC की आधिकारिक वेबसाइट pmrc.education.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Apply Now" या "Submit Your Proposal" विकल्प पर क्लिक करें।

फेलो या होस्ट संस्थान के रूप में पंजीकरण करें।

जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म जमा करें।

पात्रता

विदेशों में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों, प्रयोगशालाओं, कंपनियों और उद्योगों में कार्यरत भारतीय मूल के शोधकर्ता, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और पेशेवर आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

यंग रिसर्च फेलो (YRF): पीएचडी के बाद 5 वर्ष से कम अनुभव वाले शोधकर्ता।

सीनियर फेलो (SF): पीएचडी के बाद 5 से 10 वर्ष से कम अनुभव वाले शोधकर्ता।

रिसर्च चेयर (RC): पीएचडी के बाद 10 वर्ष या उससे अधिक अनुभव और शोध नेतृत्व का रिकॉर्ड रखने वाले विशेषज्ञ।

इन फील्ड में रिसर्च का मौका

पीएमआरसी स्कीम में प्रमुख रूप से 13 सेक्टर में रिसर्च पर फोकस किया जाएगा।

एडवांस कंप्यूटिंग (एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सुपरकंप्यूटिंग)

सेमीकंडक्टर

एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेंट चेंज

साइबर सुरक्षा

स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा प्रौद्योगिक

बायोटेक्नोलॉजी

स्पेस और डिफेंस

एडवांस मेटेरियल एंड क्रिटिकल मिनिरल्स

अंतरिक्ष और रक्षा

अलगी पढ़ी के संचार

मैनुफेक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0

कृषि और खाद्य टेक्नोलॉजी

ब्लू इकोनॉमी

परमाणु ऊर्जा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी सिपाही परीक्षा: जानें जरूरी नियम, यहां की गलती तो नहीं मिलेगी एंट्री

पात्र होस्ट संस्थान

फैलोशिप के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को टॉप इंस्टीट्यूट के काम करने का मौका मिलेगा। इसमें-

NIRF ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष 100 सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान।

NIRF इंजीनियरिंग श्रेणी के शीर्ष 100 संस्थान।

NIRF रिसर्च श्रेणी के शीर्ष 50 संस्थान।

DBT, DST, ICMR, CSIR सहित विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान और प्रयोगशालाएं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।