PhD : लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की तैयारी, विभागों से मांगी सीटों की जानकारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर विभागों में उपलब्ध पूर्णकालिक और अंशकालिक रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर विभागों में उपलब्ध पूर्णकालिक और अंशकालिक रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नवीन पीएचडी अध्यादेश-2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जानी है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय शोध समिति (डीआरसी) से अनुमोदन प्राप्त कर सीटों का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना होगा। पत्र के अनुसार विभागों को 20 मई तक अधिष्ठाता कार्यालय के माध्यम से शोध प्रकोष्ठ में सीटों का विवरण जमा करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समय से जानकारी मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे नए सत्र में पीएचडी दाखिले समयबद्ध तरीके से कराए जा सकें।
टेक्नोलॉजी संग पौरोहित्य वास्तु शास्त्र की पढ़ाई
विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से कई कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीसीए एआई एंड एमएल, बीसीए डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी एंड फॉरेंसिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स की 75-75 सीटों पर शुरू हो रहा है। परास्नातक में एमए पौरोहित्य, एमए वास्तु शास्त्र की 38-38 सीट समेत अन्य कोर्स शुरू होंगे।




साइन इन