BHU to Receive 50 Lakh PG and PhD Students to Receive Scholarships of 25000 Rs Each BHU : बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख रुपये, PG और Phd वालों को मिलेगी 25-25 हजार की स्कॉलरशिप, Career Hindi News - Hindustan
More

BHU : बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख रुपये, PG और Phd वालों को मिलेगी 25-25 हजार की स्कॉलरशिप

वर्ष 2026 में पहले चरण के तहत बीएचयू को 25 लाख रुपये मिलेंगे। इससे एमएससी जैव रसायन के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की पांच छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

Wed, 22 April 2026 11:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
share
BHU : बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख रुपये, PG और Phd वालों को मिलेगी 25-25 हजार की स्कॉलरशिप

नई छात्रवृत्तियों और अनुसंधान अनुदान के लिए बीएचयू को जल्द 50 लाख रुपये मिलेंगे। बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों के साथ इस समझौते के तहत जैव रसायन विभाग के पीजी और पीएचडी छात्रों को छात्रवृत्ति और अनुसंधान के लिए सहायता दी जाएगी। बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन और वैश्विक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. निर्भय कुमार एवं डॉ. गीता पी. बंसल के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत वर्ष 2026 में पहले चरण के 25 लाख रुपये मिलेंगे। इससे एमएससी जैव रसायन के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की पांच छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। वर्ष 2027 में 25 लाख रुपये की दूसरी किस्त से उन्हें छात्रवृत्तियां और अनुसंधान प्रोत्साहन अनुदान मिलेगा।

कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पुरा छात्रों एवं सहयोगकर्ताओं के साथ सुदृढ़ संबंध विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के विभाग नियमित संवाद की प्रभावी व्यवस्था स्थापित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BHU फीस वृद्धि पर बवाल, पीएचडी, LLB और हॉस्टल फीस में भारी बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मलेरिया प्रतिरक्षा वैज्ञानिक और जैव रसायन विभाग के पुरा छात्र डॉ. निर्भय कुमार ने कहा कि आर्थिक सहयोग का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। दूसरी सहयोगकर्ता डॉ. गीता पी. बंसल को जैव चिकित्सीय अनुसंधान, उद्योग, बौद्धिक संपदा और वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का व्यापक अनुभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UGC नियमों के समर्थन में BHU छात्रों की हुंकार, जुलूस-सभा से किया शक्ति प्रदर्शन
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर

बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन से जुड़े डॉ. अरविंद जैन ने संस्था के उद्देश्यों की चर्चा की। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार और जैव रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह ने पुरा छात्रों के योगदान की महत्ता बताई। इस दौरान कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह और वित्त अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय मौजूद रहे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।