OBC age limit relaxation controversy: UP Government asked to respond upsssc recruitment after 7 years OBC को आयु सीमा में छूट पर सरकार से मांगा जवाब, यूपी में 7 साल बाद निकली भर्ती को लेकर विवाद, Career Hindi News - Hindustan
More

OBC को आयु सीमा में छूट पर सरकार से मांगा जवाब, यूपी में 7 साल बाद निकली भर्ती को लेकर विवाद

OBC याचियों का कहना है कि संबंधित भर्ती प्रक्रिया का ऑनलाइन पोर्टल 18 जून 2026 को बंद हो जाएगा और अधिकतम आयु सीमा पार हो जाने के कारण वे आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।

Fri, 5 June 2026 01:28 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
OBC को आयु सीमा में छूट पर सरकार से मांगा जवाब, यूपी में 7 साल बाद निकली भर्ती को लेकर विवाद

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्तियों में आयु सीमा में ओबीसी अभ्यर्थियों को छूट को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। ओबीसी वर्ग के दो अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए रा यह आदेश न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने दिया है। कोर्ट ने कहा कि विनियम 9(iii) के तहत राज्य सरकार को किसी भी अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के वर्ग के पक्ष में आयु सीमा में छूट देने का अधिकार है। याचियों का तर्क है कि पुराने विनियम 9(ii) में प्रावधान था कि यदि किसी वर्ष चयन प्रक्रिया नहीं हुई तो अभ्यर्थी अगली भर्ती में भी आयु के आधार पर पात्र माने जाएंगे। यह प्रावधान 30 सितंबर 2025 से हटा दिया गया।

स्थानीय निकाय की तरफ से अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंघल और अतिरिक्त मुख्य स्थायी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञापन मार्च 2026 में जारी किया गया था और संशोधित विनियम 9(दो) में छूट का कोई उल्लेख नहीं है। याची किसी भी राहत के हकदार नहीं हैं। प्रदेश सरकार, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व निदेशक स्थानीय निकाय इस प्रकरण में प्रतिवादी बनाए गए हैं।

जबकि ओबीसी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में लंबे अंतराल का नुकसान उम्मीदवारों को नहीं उठाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS के बच्चों को क्यों मिले आरक्षण? SC के बयान से छिड़ी बहस; क्या कहता है नियम

सात साल बाद भर्ती आने से पैदा हुई समस्या

याचिका दाखिल करने वाले सतेंद्र कुमार और एक अन्य अभ्यर्थी का कहना है कि ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है। याचियों के अनुसार वे क्रमशः वर्ष 2024 और 2021 में यह आयु सीमा पार कर चुके हैं। उनका तर्क है कि अंतिम भर्ती विज्ञापन वर्ष 2019 में जारी हुआ था और इसके बाद सात वर्षों तक कोई नई भर्ती नहीं निकली। अब 2026 में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से वे आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती

नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी भर्ती के इच्छुक इन याचीगण का कहना है कि 18 जून 2026 को संबंधित भर्ती प्रक्रिया का पोर्टल बंद हो जाएगा और वे आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC रिजल्ट में बड़ा बदलाव संभव, SC, ST, OBC के साथ उप जाति के जिक्र की सिफारिश

11 जून को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 जून 2026 को निर्धारित की गई है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।