iit campus placement : iit patna 10 students secure 56 lakh Rs salary package hybrid mode oracle IBM offer internships j IIT : आईआईटी पटना में हाइइब्रिड मोड के 10 छात्रों को 56 लाख का पैकेज, 2 बड़ी कंपनियों ने 200 को दी इंटर्नशिप, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT : आईआईटी पटना में हाइइब्रिड मोड के 10 छात्रों को 56 लाख का पैकेज, 2 बड़ी कंपनियों ने 200 को दी इंटर्नशिप

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी कार्यक्रमों के छात्रों ने 2026 प्लेसमेंट सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 लाख रुपये तक का रिकॉर्ड पैकेज हासिल किया, जबकि कई छात्रों को ₹50 लाख से अधिक के ऑफर मिले।

Wed, 10 June 2026 07:47 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
IIT : आईआईटी पटना में हाइइब्रिड मोड के 10 छात्रों को 56 लाख का पैकेज, 2 बड़ी कंपनियों ने 200 को दी इंटर्नशिप

आईआईटी पटना में संचालित फुल टाइम हाइब्रिड अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने 2026 के प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इन छात्रों ने न केवल देश-दुनिया की अग्रणी कंपनियों में प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि 10 ने ₹56 लाख के रिकॉर्ड पैकेज के साथ संस्थान के लिए नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। तीन छात्रों को 52 लाख और दो छात्रों को 50 लाख, तीन को 49 लाख और 40 से 48 लाख के बीच का पैकेज 30 छात्रों को मिला है। ओरेकल और आईबीएम में 200 से अधिक छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन इस सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI में सीए छात्र को 27 लाख तक का पैकेज, बरसीं 9000 से ज्यादा नौकरियां

आईआईटी पटना के अनुसार, हाइब्रिड मोड के प्रथम बैच में कुल 887 स्नातक (यूजी) और 672 स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थी योग्य थे। इनमें 780 छात्रों ने प्लेसमेंट अभियान में भाग लिया। इसमें 240 विद्यार्थियों को नौकरी के प्रस्ताव मिले, जबकि 460 छात्रों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर हासिल किए। प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अभियान के दौरान वैश्विक तकनीकी कंपनियों ओरेकल और आईबीएम ने सबसे अधिक रुचि दिखाई, जहां 200 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि आईआईटी पटना के हाइब्रिड अकादमिक कार्यक्रम उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में सफल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT : BTech वालों की चांदी, प्लेसमेंट में सैलरी 10 फीसदी बढ़ी, क्या रहा औसत वेतन

एआई इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ की जिम्मेदारी

छात्रों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), एसबीआई, इंफोसिस, टीसीएस, एम्ब्रीजोन टेक्नोलॉजीज, गुवी-एचसीएल, इन्फोसेरा, टेलीपरफॉर्मेंस और टैक्सट्रॉन टेक्नोलॉजीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों में भी प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त किए। चयनित विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (एसडीई), फुल स्टैक डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, एआई/एमएल इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और रिसर्च इंटर्न जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में जिम्मेदारियां मिली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT खड़गपुर प्लेसमेंट: 2.44 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज, टेस्ला और गूगल ने दीं जॉब

अभिषेक कुमार एमटेक

सालूनो सरकार एमबीए

सौमिल एमबीए

हरमनदीप कौर एमबीए

सुह्रेड माइती बीबीए

अश्मित बनर्जी बीएससी

हृदयानंद गुप्ता बीएससी

मृत्युंजय कुमार एमटेक

सुसांत पाल बीएससी

उत्कर्ष राज एमटेक

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।