NIMHANS Group B, C Recruitment 2026: Apply for Multiple Posts at nimhans.ac.in sarkari naukri NIMHANS Recruitment 2026: NIMHANS में सरकारी नौकरी, ग्रुप बी और सी के पदों पर बंपर भर्ती; 4 मार्च तक करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

NIMHANS Recruitment 2026: NIMHANS में सरकारी नौकरी, ग्रुप बी और सी के पदों पर बंपर भर्ती; 4 मार्च तक करें आवेदन

NIMHANS Group B, C Recruitment 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत विभिन्न पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Thu, 5 Feb 2026 03:11 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NIMHANS Recruitment 2026: NIMHANS में सरकारी नौकरी, ग्रुप बी और सी के पदों पर बंपर भर्ती; 4 मार्च तक करें आवेदन

NIMHANS Group B, C Recruitment 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु ने साल 2026 के लिए एक बड़ा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत विभिन्न पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इच्छुक उम्मीदवार NIMHANS की आधिकारिक वेबसाइट nimhans.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कई अलग-अलग श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), तकनीशियन, और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पद शामिल हैं। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि ये पद अलग-अलग विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भरे जा रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

नर्सिंग ऑफिसर: उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में बीएससी (B.Sc Nursing) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट: इस पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय में स्नातक होना और कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता होना अनिवार्य है।

तकनीकी पद: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा: पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

NIMHANS इन पदों के लिए चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से करेगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026: 350 SO पदों के लिए बढ़ी तारीख
ये भी पढ़ें:दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट 23 फरवरी तक करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:बिना परीक्षा सेना में बनें अफसर, 350 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी एंव एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimhans.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Vacancy' या 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. ग्रुप बी और सी भर्ती 2026 के लिंक को चुनें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।