Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: Direct Entry to Indian Army for Engineers; SSC Tech Registration Closes Tomorrow Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: बिना परीक्षा सेना में बनें अफसर, 350 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, Career Hindi News - Hindustan
More

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: बिना परीक्षा सेना में बनें अफसर, 350 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल कोर्स (पुरुष) के लिए आवेदन आवेदन की विंडो कल, 5 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे) बंद हो जाएगी। 

Wed, 4 Feb 2026 04:24 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: बिना परीक्षा सेना में बनें अफसर, 350 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग स्नातक हैं और भारतीय सेना में एक गौरवशाली करियर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल कोर्स (पुरुष) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 350 तकनीकी अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूचना यह है कि ऑनलाइन आवेदन की विंडो कल, 5 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे) बंद हो जाएगी। जो अभ्यर्थी अभी भी आवेदन करने से चूक गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर तुरंत अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए 350 पदों का आवंटन किया गया है। आयोग ने कहा है कि आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है:

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 101 पद (सबसे अधिक रिक्तियां)

सिविल इंजीनियरिंग: 75 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन: 64 पद

कंप्यूटर साइंस और आईटी: 60 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 33 पद

अन्य इंजीनियरिंग शाखाएं: 17 पद

पात्रता मानदंड: कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बी.ई. (B.E.) या बी.टेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन वे 1 अक्टूबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण दे सकें।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी)। अभ्यर्थी का जन्म 2 अक्टूबर 1999 और 1 अक्टूबर 2006 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।

वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP पुलिस ने ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर के पदों पर निकाली वैकेंसी
ये भी पढ़ें:BSNL भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर निकली वैकेंसी
ये भी पढ़ें:NCERT भर्ती 2026: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 117 पदों पर निकली वैकेंसी

बिना लिखित परीक्षा के सीधा चयन

एसएससी टेक्निकल एंट्री की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तित्व परीक्षण पर आधारित है:

शॉर्टलिस्टिंग: इंजीनियरिंग डिग्री के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 5 दिवसीय सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु या जालंधर केंद्रों पर आयोजित होगा।

मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

अंतिम मेरिट लिस्ट: प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सैलरी और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमीशनिंग के बाद उन्हें ‘लेफ्टिनेंट’ का रैंक मिलेगा।

वेतन: पे लेवल-10 के अनुसार 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह।

भत्ते: इसके अलावा मिलिट्री सर्विस पे (MSP), तकनीकी भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा