Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट 23 फरवरी तक करें अप्लाई
Delhi High Court JJA Recruitment 2026: हाईकोर्ट प्रशासन ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाईकोर्ट प्रशासन ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे)
करेक्शन विंडो (सुधार की अवधि): 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 (रात 8:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क: सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1300 रुपये का भुगतान करना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 32 वर्ष सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
दिल्ली हाईकोर्ट JJA/रेस्टोरर का चयन चार कड़े चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
स्टेज-1 (प्रारंभिक परीक्षा): इसमें अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग से जुड़े 120 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे, इसमें 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा): यह डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) परीक्षा होगी जिसमें अंग्रेजी निबंध और पत्र लेखन शामिल है।
स्टेज-3 (टाइपिंग टेस्ट): 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
स्टेज-4 (इंटरव्यू): अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 (ग्रुप बी) के तहत वेतन दिया जाएगा, जो कि 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच होगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।




साइन इन