NEET छात्रों के लिए बजट में खुशखबरी, सीटें बढ़ने के संकेत, खुलेंगे 3 नए आयुर्वेद AIIMS, वेटरिनेरी कॉलेज की भी घोषणा
नीट यूजी छात्रों के लिए बजट में सीटें बढ़ने के संकेत मिले हैं। सरकार ने 3 नए इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIAs) बनाए जाने की घोषणा की है। वेटरनरी और पैरा वेटरनरी कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बजट 2026 खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को लेकर कई अहम ऐलान किए हैं। इनमें नए आयुर्वेदिक और वेटरनरी कॉलेज खोला जाना भी शामिल हैं। निर्मला सीतारमण ने 3 नए इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIAs) बनाए जाने की घोषणा की है। साल 2026-27 में, वेटरनरी प्रोफेशनल्स की संख्या 20 हजार तक बढ़ाने के लिए वेटरनरी और पैरा वेटरनरी कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। सरकार इसके लिए आर्थिक तौर पर मदद केरगी। सरकार के इस ऐलान से देश में BAMS और BVSc AH कोर्स की सीटें बढ़ने के संकेत मिले हैं। आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा से ही देश में एमबीबीएस के अलावा बीएएमएस व बीवीएससी समेत विभिन्न आयुष कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
वित्त मंत्री ने 20,000 से अधिक पशु-चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऋण-सम्बद्ध पूंजी सब्सिडी योजना का प्रस्ताव भी रखा। यह योजना वेटरनरी कॉलेज, अस्पताल, निजी कॉलेज, डायग्नोस्टिक लैब और प्रजनन सुविधाओं की स्थापना को बढ़ावा देगी।
3 नए फार्मेसी संस्थान और मौजूदा 7 अपग्रेड होंगे
बजट में किए गए ऐलान के मुताबिक 3 नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPERs) स्थापित किए जाएंगे, और 7 मौजूदा NIPERs को अपग्रेड किया जाएगा। आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा। इससे फार्मा क्षेत्र में करियर के मौके बढ़ेंगे।
MBBS की सीटों पर ऐलान नहीं
सरकार ने पिछले बजट यानी वर्ष 2025 में 5 साल में 75000 नई मेडिकल सीटें बढ़ाने का वादा किया था। इस बार इस पर कोई ऐलान नहीं किया है।
कंटेंट क्रिएटर्, यूट्यूबर्स को तोहफा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि सरकार उभरते डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के साथ शिक्षा को जोड़ने की बड़ी कोशिश के तहत भारतीय स्कूल व कॉलेजों में टेंट क्रिएटर लैब स्थापित करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (मुंबई) को 15000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहायता दी जाएगी। सरकार के इस ऐलान से कंटेंट क्रिएटर्, यूट्यूबर्स या फिर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे। एबीजीसी सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी। इसके लिए ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस किया जाएगा ताकि युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी स्किल मिले।
इस साल शिक्षा क्षेत्र के लिए स्कूलों को कुल 83562.26 लाख करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा विभाग को 55727.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि हायर एजुकेशन, STEM संस्थानों में पढ़ाई और लैब वर्क के लंबे घंटे लड़कियों के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। नए हॉस्टल इन दिक्कतों को दूर करने और एडवांस्ड स्टडीज में महिलाओं की लगातार भागीदारी को सपोर्ट करने के लिए हैं।
पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएगी
बजट भाषण में युवाओं के लिए एक और अहम ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इंडस्ट्री-एकेडेमिया संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रमुख इंडस्ट्री कॉरिडोर के आस-पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने का भी प्रस्ताव करती है।
क्रिएटिव और डिज़ाइन शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी खुलेगा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी खुलेगा । National Council for Hotel Management और Catering Technology को अपग्रेड कर नए प्रशिक्षण और मानक तय किए जाएंगे।
सरकार भारतीय और विदेशी संस्थानों के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देगी ताकि पशुपालन में बेहतर तकनीक और ज्ञान साझा किया जा सके। साथ ही, भारत की ऑरेंज इकोनॉमी को भी समर्थन मिलेगा, जिसमें एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर शामिल हैं।
महिलाओं के लिए SHE की घोषणा
वित्त मंत्री ने SHE मार्ट्स का ऐलान है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इनका काम कप्तान के तौर पर संभालेंगी। लखपति दीदी की तर्ज पर सरकार ने महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ट मार्ट्स का जिम्मा सौंपने का प्रस्ताव दिया है। इसके जरिए ग्रामीण महिलाएं आजीविका कमा सेकेंगी। SHE का मतलब सेल्फ हेल्प ग्रुप है।
अगले 5 सालों में 100,000 एएचपी
वित्त मंत्री ने अगले 5 सालों में 1 लाख एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिसे मौजूदा प्राइवेट और सरकारी AHP ट्रेनिंग संस्थानों को अपग्रेड करके और नए संस्थान स्थापित करके हासिल किया जाएगा।
कमिटी बनेगी
विकसित भारत के मुख्य ड्राइवर के तौर पर सर्विस सेक्टर पर फोकस करने वाले उपायों की सिफारिश करने के लिए शिक्षा से रोजगार और एंटरप्राइज स्टैंडिंग कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ग्रोथ, रोजगार और एक्सपोर्ट के लिए पोटेंशियल को ऑप्टिमाइज करने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी। यह एआई सहित उभरती टेक्नोलॉजी के नौकरियों और स्किल की जरूरतों पर पड़ने वाले असर का भी आकलन करेगी।
एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार
रकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की सहायता के लिए मझोले (श्रेणी-दो) और छोटे (श्रेणी-तीन) शहरों में ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का एक दस्ता तैयार करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए यह घोषणा की। अपने भाषण में मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सेवा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले उपायों की सिफारिश करने के लिए ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ स्थायी समिति का गठन करेगी। ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का यह दस्ता एमएसएमई को किफायती लागत पर अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। सीतारमण ने कहा कि सरकार इस दस्ते को तैयार करने के लिए आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीएमएआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूल पाठ्यक्रम और व्यावहारिक टूल डिजाइन करने में सहयोग प्रदान करेगी।
10 हजार टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे
देश के विभिन्न IIMs में शॉर्ट टर्म कोर्सेस शुरू किए जाएंगे, जो हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में संचालित होंगे। इन कोर्सेस के जरिए टूरिस्ट गाइड्स को मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, डिजिटल टूल्स और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों से बेहतर संवाद की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भारत का पर्यटन अनुभव वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके।




साइन इन