NEET UG RE-exam 2026 Fee Refund: Step-by-Step Guide to Update Bank Details at neet.nta.nic.in NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: नीट-यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: नीट-यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा

NEET Fee Refund 2026: उन सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिन्होंने नीट-यूजी (NEET UG) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

Mon, 25 May 2026 01:21 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: नीट-यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा

NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के साथ मिलकर उन सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्होंने नीट-यूजी (NEET UG) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बहुत से छात्रों ने अपना फॉर्म भरते समय शुल्क का भुगतान साइबर कैफे, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से किया था, इसलिए एनटीए ने एक विशेष 'बैंक डिटेल्स कलेक्शन मॉड्यूल' लॉन्च किया है। इसके जरिए छात्र अपने या अपने माता-पिता के एक्टिव बैंक खाते की जानकारी सीधे पोर्टल पर दर्ज कर सुरक्षित रूप से अपना रिफंड पा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें और री-नीट (Re-neet) का नियम

रिफंड पोर्टल खुलने की तिथि: 22 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)

री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्रों का पुराना रजिस्ट्रेशन डेटा और चुनी गई सिटी चॉइस स्वतः ही इस री-एग्जाम के लिए मान्य रहेगी और इसके लिए कोई अलग से फीस नहीं देनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET फीस रिफंड शुरू; 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपलोड करने का आखिरी मौका

रिफंड क्लेम करने की स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी फीस वापसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अपने नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि (DOB) और सुरक्षा पिन दर्ज करके अपने कैंडिडेट डैशबोर्ड पर लॉगिन करें।

3. लॉगिन होने के बाद होमपेज पर दिख रहे विशेष लिंक "NEET UG 2026 Fee Refund Link / Bank Account Update Module" पर क्लिक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन; अवैध कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश

4. इसके बाद स्क्रीन पर एक बैंकिंग फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपने या माता-पिता के एक्टिव बैंक खाते की बिल्कुल सटीक जानकारी भरनी होगी, जैसे— खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और सही आईएफएससी (IFSC) कोड।

5. भुगतान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए एनटीए ने एक कैंसिल्ड चेक या बैंक पासबुक के फ्रंट पेज की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी दिया है।

6. सभी डिटेल्स को दोबारा अच्छी तरह से जांच लें, क्योंकि सबमिट करने के बाद इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद 'सबमिट' बटन दबाएं और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

एनटीए द्वारा जारी की गई जरूरी गाइडलाइंस

एनटीए ने अभिभावकों और छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि वे फीस रिफंड के लिए अपने बैंकों या क्रेडिट कार्ड कंपनियों के माध्यम से किसी भी तरह का ‘चार्जबैक’ अनुरोध दर्ज न करें। यदि बैंक डिटेल्स गलत या मिसमैच पाई जाती हैं, तो रिफंड ट्रांजैक्शन फेल हो जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।