MBBS Admissions Without NEET UG : Tamil Nadu CM Vijay in NITI Aayog meeting urging allow MBBS admissions based on Class NEET की बजाय 12वीं के अंकों से मिले MBBS , BDS व BAMS में दाखिला, नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने की मांग, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET की बजाय 12वीं के अंकों से मिले MBBS , BDS व BAMS में दाखिला, नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने की मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नीति आयोग की बैठक में अपने पहले संबोधन में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के छात्रों को बिना नीट के MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में दाखिला देने की अनुमति दी जाए।

Fri, 12 June 2026 11:14 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET की बजाय 12वीं के अंकों से मिले MBBS , BDS व BAMS में दाखिला, नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने की मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में अपने पहले संबोधन में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के छात्रों को बिना नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में दाखिला देने की अनुमति दी जाए। उन्होंने 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा तमिलनाडु को MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में राज्य कोटे की सीटों को सिर्फ 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर भरने की इजाजत दी जाए। इस बैठक में प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

अपनी मांग पर जोर देते हुए सीएम विजय ने कहा, 'राज्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि इसके लागू होने से ग्रामीण और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आगे अपील की, 'तमिलनाडु सरकार को MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में स्टेट कोटे की सभी सीटें सिर्फ 12वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर भरने की इजाजत दी जाए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेजल पवार के NEET में कितने मार्क्स थे, शव के प्राइवेट पार्ट का उड़ाया था मजाक

नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक को संबोधित करते हुए विजय ने केंद्र सरकार को रचनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया, राज्य के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी से छूट की मांग की। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए खास तौर पर प्रासंगिक प्राचीन ग्रंथ तिरुक्कुरल को राष्ट्रीय साहित्य घोषित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट परीक्षा साल में 2 या 3 बार कराने पर विचार, अगले साल बड़े बदलाव की तैयारी

राज्य सरकार ने बताया कि बैठक के बाद, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और शिक्षा के लिए धनराशि समेत राज्य की प्राथमिकताओं पर जोर दिया। दस मई, 2026 को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद विजय की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह दूसरी मुलाकात थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए विजय ने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने सरकार बनाने के लिए उनकी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।