NEET ug NEET PG: Process Initiated to Increase 220 MBBS and 211 PG Seats in Medical Colleges NEET : मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 220 व PG की 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET : मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 220 व PG की 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

झारखंड सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत राज्य में 942 चिकित्सा शिक्षकों समेत कुल 1277 डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द होगी।

Fri, 27 March 2026 08:26 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET : मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 220 व PG की 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

झारखंड सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत राज्य में 942 चिकित्सा शिक्षकों समेत कुल 1277 डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द होगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को अधिसचूना भेज दी है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की उपलब्धता सुगम होने के साथ ही चिकित्सा सेवा व्यवस्था भी सुदृढ़ हो जाएगी।

झारखंड में जिन चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचना भेजी गई हैं, उनमें से राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियालिटी विभागों के संचालन के लिए 96 अति विशेषज्ञ एवं 180 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा 335 मेडिकल अफसरों की भी नियुक्त होगी।

यूजी के 220 एवं पीजी के 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि राज्य सरकार के सभी छह मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र में यूजी के 220 एवं पीजी के 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी आलोक में मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

- सभी 6 मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र में यूजी की 220 व पीजी की 211 सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

- 180 सहायक प्राध्यापकों में 155 पद नियमित व 25 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं

- झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली के तहत प्रक्रिया शुरू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET में फेल, MBBS दाखिले के लिए काटा पंजा, खुद लगाया सुन्न करने का इंजेक्शन

जेपीएससी को भेजी गई है अधियाचना

राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों (रिम्स को छोड़) में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 180 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 155 पद नियमित तथा 25 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। ये नियुक्तियां 24 विभिन्न विभागों में की जाएंगी, जिनमें मेडिसिन, सर्जरी, निश्चेतना, स्त्री एवं प्रसव रोग तथा शिशु रोग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। यह प्रक्रिया झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली 2018 (संशोधित 2021) तथा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के नवीनतम मानकों 2025 के अनुरूप संपन्न होगी। इसके साथ ही सुपर स्पेशियालिटी विभागों को सशक्त बनाने के लिए सुपर स्पेशियालिटी विभागों में 96 अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभाग शामिल हैं। उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग की ओर से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को अधियाचना भेज दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'NEET पास की पर MBBS के लिए ईरान गई' डॉक्टरी करने ईरान क्यों जाते हैं भारतीय
ये भी पढ़ें:विदेश से मोटी फीस देकर MBBS किया और यूपी में EWS कोटे से डॉक्टर की नौकरी पा ली

666 पदों पर नियुक्ति के लिए कार्मिक को लिखा पत्र

आम जनमानस को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 506 पद नियमित तथा 160 पद बैकलॉग के हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी से अधियाचना का अनुरोध किया गया है। उक्त 666 पदों में सर्वाधिक पद फिजिशियन (226) और शिशु रोग विशेषज्ञ (224) के हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।