NEET UG Admit Card : NEET UG Dress code for male female exam day code and guidelines instruction banned items NEET UG Admit Card : नीट एडमिट कार्ड कल, NTA ने फोटो जारी कर दी ड्रेस कोड व बैन चीजों की जानकारी, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG Admit Card : नीट एडमिट कार्ड कल, NTA ने फोटो जारी कर दी ड्रेस कोड व बैन चीजों की जानकारी

NEET UG Admit Card : नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

Sat, 25 April 2026 02:07 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG Admit Card : नीट एडमिट कार्ड कल, NTA ने फोटो जारी कर दी ड्रेस कोड व बैन चीजों की जानकारी

NEET UG Admit Card : नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी, और दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नीट में क्या क्या बैन, एनटीए ने जारी की फोटो

एडमिट कार्ड के इंतजार के बीच एनटीए ने उन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्वीरें जारी की है जो कि परीक्षा में प्रतिबंधित है। अगर कोई छात्र इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे अनफेयर मीन्स (UFM) के तहत बुक किया जा सकता है और परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

फोटो में इन चीजों का जिक्र

1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

मोबाइल फोन और टैबलेट

स्मार्टवॉच, डिजिटल घड़ियाँ या फिटनेस बैंड।

ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन या पेजर।

कैमरा और किसी भी प्रकार का रिकॉर्डिंग डिवाइस।

कैलकुलेटर और स्टोरेज डिवाइस जैसे पेन ड्राइव।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी 2026: एनटीए के सख्त नियम जारी; ड्रेस कोड, घड़ी और गहनों पर रहेगी पाबंदी

2. स्टेशनरी और अन्य सामग्री

किताबें, नोट्स या कागज के टुकड़े।

ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स।

किसी भी प्रकार का लॉग टेबल या इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एम्स दिल्ली की MBBS परीक्षा में AI से नकल, टॉयलेट में रखा था मोबाइल

3. व्यक्तिगत वस्तुएं और एक्सेसरीज

वॉलेट (बटुआ) या हैंडबैग।

बेल्ट, टोपी और बड़े बटन वाले कपड़े।

गहने: जैसे गले का हार, अंगूठी, झुमके या कंगन।

चश्मा: सनग्लासेस (धूप के चश्मे) की अनुमति नहीं है (नजर का चश्मा मान्य है)।

4. खाने-पीने की चीजें

किसी भी प्रकार का खुला या पैक किया हुआ खाना।

कोल्ड ड्रिंक या पानी की बोतलें (आमतौर पर परीक्षा केंद्र द्वारा पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन नियमों को एडमिट कार्ड पर दोबारा चेक कर लेना चाहिए)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी भी मेडिकल छात्र को नहीं मिलेगी छुट्टी, NEET में नकल रोकने को लेकर आदेश जारी

इससे पहले एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन पहनावा बहुत ही साधारण होना चाहिए। ड्रेस कोड को लेकर नियम कुछ इस प्रकार हैं:

कपड़े: छात्रों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ध्यान रहे कि कपड़ों में बड़े बटन, फूल, ब्रोच या बहुत अधिक डिजाइन नहीं होने चाहिए। पूरी बाजू वाली शर्ट या टी-शर्ट की अनुमति नहीं है; केवल आधी बाजू के कपड़े ही पहनें।

जूते-चप्पल: परीक्षा केंद्र के भीतर जूतों की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को साधारण चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनकर ही आना होगा। यदि आप जूते पहनकर जाते हैं, तो आपको उन्हें केंद्र के बाहर ही उतारना पड़ सकता है।

धार्मिक पहनावा: यदि कोई अभ्यर्थी अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार विशेष पोशाक (जैसे हिजाब या कृपाण) पहनकर आना चाहता है, तो उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी गहन जांच की जा सके।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।