NEET UG 2026: NTA Issues Strict Dress Code & Guidelines; Full Sleeves, Shoes, and Watches Strictly Prohibited NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले एनटीए के सख्त नियम जारी; ड्रेस कोड, घड़ी और गहनों पर रहेगी पाबंदी, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले एनटीए के सख्त नियम जारी; ड्रेस कोड, घड़ी और गहनों पर रहेगी पाबंदी

NEET UG 2026 Guidelines: NTA ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र के नियमों को लेकर एक महत्वपूर्ण रिमाइंडर जारी किया है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन पहनावा बहुत ही साधारण होना चाहिए।

Sun, 19 April 2026 02:20 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले एनटीए के सख्त नियम जारी; ड्रेस कोड, घड़ी और गहनों पर रहेगी पाबंदी

NEET UG 2026 Exam Guidelines: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की घड़ी नजदीक आ रही है। लाखों छात्र डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। लेकिन, परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए केवल पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित कड़े नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। हाल ही में NTA ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र के नियमों को लेकर एक महत्वपूर्ण रिमाइंडर जारी किया है।

एनटीए का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों या नकल को रोकना है। आइए विस्तार से जानते हैं कि परीक्षा के दिन आपको किन बातों का ख्याल रखना है और किन चीजों को घर पर ही छोड़ कर जाना है।

कैसा होना चाहिए आपका ड्रेस कोड?

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन पहनावा बहुत ही साधारण होना चाहिए। ड्रेस कोड को लेकर नियम कुछ इस प्रकार हैं:

कपड़े: छात्रों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ध्यान रहे कि कपड़ों में बड़े बटन, फूल, ब्रोच या बहुत अधिक डिजाइन नहीं होने चाहिए। पूरी बाजू वाली शर्ट या टी-शर्ट की अनुमति नहीं है; केवल आधी बाजू के कपड़े ही पहनें।

जूते-चप्पल: परीक्षा केंद्र के भीतर जूतों की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को साधारण चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनकर ही आना होगा। यदि आप जूते पहनकर जाते हैं, तो आपको उन्हें केंद्र के बाहर ही उतारना पड़ सकता है।

धार्मिक पहनावा: यदि कोई अभ्यर्थी अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार विशेष पोशाक (जैसे हिजाब या कृपाण) पहनकर आना चाहता है, तो उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी गहन जांच की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026: PwBD छात्र अब खुद चुन सकेंगे 'स्क्राइब', NTA ने खोला पोर्टल

घड़ी और गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध

अक्सर छात्र समय देखने के लिए घड़ी पहनकर जाते हैं, लेकिन नीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की घड़ी (चाहे वह एनालॉग हो या डिजिटल स्मार्टवॉच) पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध है। समय की जानकारी के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, और पेजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित हैं। वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी और किसी भी प्रकार के आभूषण (जैसे अंगूठी, कान की बाली, नाक की लौंग या चेन) पहनकर आने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AIIMS दिल्ली में MBBS का सपना? NEET UG 2026 में लानी होगी कितनी रैंक

स्टेशनरी और अन्य सामग्री

परीक्षा हॉल में पेन भी आपको एनटीए द्वारा ही उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए आपको अपना पेन ले जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, किसी भी प्रकार का कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड या लॉग टेबल साथ न लाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और सुरक्षा जांच

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें। देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश द्वार पर हर छात्र की बायोमेट्रिक जांच और मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जाएगी।

एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इन निर्देशों को बोझ न समझें, बल्कि एक निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करें। एक छोटी सी लापरवाही आपकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी तैयारी और पहनावे की एक बार फिर से जांच जरूर कर लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।