neet ug 2026 re exam date announced 21 june nta government update hindi news RENEET Date : नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पेपर लीक के बाद NTA ने तय की तारीख, Career Hindi News - Hindustan
More

RENEET Date : नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पेपर लीक के बाद NTA ने तय की तारीख

RENEET 2026 Date : नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने नई तारीख का ऐलान किया। 

Fri, 15 May 2026 09:54 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
RENEET Date : नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पेपर लीक के बाद NTA ने तय की तारीख

NEET UG Re Exam 2026 Date : नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा कराने की तारीख तय कर ली गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद घोषणा कर दी है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून 2026 रविवार को कराई जाएगी। यह जानकारी NTA ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

जानकारी के अनुसार NTA ने नए प्रश्नपत्र की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए बेहद गोपनीय और कई स्तर वाली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नए सिरे से अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की टीम बनाई जा रही है, जो प्रश्न तैयार करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कि प्रश्नपत्र में बेसिक थ्योरी, फॉर्मूला आधारित सवाल, एप्लिकेशन आधारित प्रश्न और विश्लेषणात्मक सवालों का मिश्रण हो सकता है। कोशिश यह है कि परीक्षा का स्तर भी बना रहे और सुरक्षा में भी कोई कमी न आए।

इस बार रखी जाएगी और निगरानी

इस पूरे मामले में सबसे संवेदनशील हिस्सा प्रश्नपत्र की छपाई और उसे परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले मामलों में आशंका जताई गई थी कि लीक प्रिंटिंग चरण के दौरान हुआ था। अब एजेंसी इस हिस्से पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र डिजिटल एन्क्रिप्शन के जरिए प्रिंटिंग प्रेस तक भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा GPS से लैस वाहनों का इस्तेमाल भी दोबारा किया जा सकता है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता भी ली जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड में फेल छात्रों को 5-10 बोनस अंक से पास कराने की तैयारी, किसे फायदा

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वे सीधे दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70 हजार बेटियों को यूपी सरकार देगी इलेक्ट्रिक स्कूटी, अब कॉलेज का सफर होगा आसान

CBI कर रही है जांच

गैरतलब है कि देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाली NEET UG 2026 देश के सबसे बड़े शिक्षा घोटालों में बदलती दिखाई दे रही है। CBI की जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने लाखों छात्रों और अभिभावकों को हिला दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले ही पेपर लीक की पूरी साजिश रची जा चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम आज से, 6 लाख छात्र फिर आजमा रहे किस्मत

CBI अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार से देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच एजेंसी को शक है कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से पकड़ा गया धनंजय लोखंडे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड हो सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।