NEET 2026 Re-exam: PwBD Aspirants Can Now Register Their Scribes details at neet.nta.nic.in, Check Guidelines NEET 2026 Re-Exam: नीट यूजी 2026 के लिए PwBD परीक्षार्थी खुद चुनें अपना 'स्क्राइब', NTA ने खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 Re-Exam: नीट यूजी 2026 के लिए PwBD परीक्षार्थी खुद चुनें अपना 'स्क्राइब', NTA ने खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल

NEET 2026 Re-exam: एनटीए ने 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के PwD छात्रों के लिए स्क्राइब पोर्टल खोल दिया है। योग्य उम्मीदवार 12 जून तक neet.nta.nic.in पर जाकर डिटेल्स भर सकते हैं।

Thu, 11 June 2026 05:46 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET 2026 Re-Exam: नीट यूजी 2026 के लिए PwBD परीक्षार्थी खुद चुनें अपना 'स्क्राइब', NTA ने खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट री-एग्जाम' (NEET 2026 Re-Exam) में शामिल होने वाले दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर आई है । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के दौरान लिखने या ओएमआर (OMR) शीट भरने में अक्षम छात्रों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण पब्लिक नोटिस जारी किया है । एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो दिव्यांग उम्मीदवार परीक्षा में 'स्क्राइब' (लेखक/सहायक) की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है।

स्क्राइब (Scribe) क्या है और इसकी जरूरत किसे है?

स्क्राइब वह व्यक्ति होता है जो परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी के निर्देशों के अनुसार उसके उत्तरों को ओएमआर शीट (OMR Sheet) पर मार्क करता है। NTA के नियमों के अनुसार, PwBD कैटेगरी के वे छात्र जो शारीरिक बाधाओं के कारण स्वयं लिखने में असमर्थ हैं (जैसे दृष्टिबाधित छात्र या जिनके ऊपरी अंगों में 40% से अधिक दिव्यांगता है), वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें कौन हैं 16 वर्षीय रायलन अनिल, NTA के NEET पोर्टल की खोली पोल

12 जून तक है मौका, जानें पूरा टाइम-टेबल

एनटीए के नोटिस के मुताबिक, योग्य PwD और PwBD उम्मीदवार 09 जून 2026 से 12 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपने सहायक लेखक (Scribe) की पूरी डिटेल्स ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं । छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तय समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पूरे कर लें । आपको बता दें कि नीट यूजी 2026 की यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बदल गया NEET री-एग्जाम का पैटर्न? वायरल नोटिस का NTA और PIB ने बताया सच

स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे दर्ज करें अपने 'स्क्राइब' की डिटेल्स

  1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं ।
  2. इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (लॉगिन आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करके अकाउंट लॉगिन करें ।
  3. लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट के होम पेज पर 'Register Scribe Details' का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें । ध्यान रहे कि यह बटन केवल उन्हीं PwD/PwBD छात्रों को दिखेगा जो स्क्राइब की सुविधा के पात्र हैं ।
  4. इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार स्क्राइब का विकल्प चुनें और मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान से भरकर सबमिट कर दें ।
  5. एक बार डिटेल्स सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद, यह जानकारी आपके होम पेज के बाईं ओर दिए गए 'View Application Form' लिंक और कंफर्मेशन पेज पर दिखने लगेगी ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:री-NEET: 21 जून तक लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर, 5 लाख जवान संभालेंगे मोर्चा

किसी भी समस्या के लिए एनटीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स

यदि किसी छात्र को पोर्टल पर स्क्राइब की डिटेल्स भरने में कोई परेशानी या तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे घबराएं नहीं । एनटीए ने इसके लिए विशेष हेल्प डेस्क नंबर जारी किए हैं । उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल करके सीधे मदद ले सकते हैं । इसके अलावा छात्र अपनी शिकायत या समस्या को neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं ।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।