nda 1 result 2026 date expected cutoff ssb interview process upsc nda result updates UPSC NDA 1 Result 2026 पर क्या अपडेट, नतीजों के बाद आगे क्या; कैसे बनती है मेरिट, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC NDA 1 Result 2026 पर क्या अपडेट, नतीजों के बाद आगे क्या; कैसे बनती है मेरिट

UPSC NDA 1 Result 2026 जल्द जारी हो सकता है। रिजल्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी? आइए जानते हैं।

Mon, 4 May 2026 05:46 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC NDA 1 Result 2026 पर क्या अपडेट, नतीजों के बाद आगे क्या; कैसे बनती है मेरिट

अगर आपने इस साल NDA 1 परीक्षा दी है, तो अब आपका सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि रिजल्ट कब आएगा। फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों के अंदर ही नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

कितने नंबर लाने होंगे जरूरी

NDA का कट-ऑफ हर साल थोड़ा ऊपर-नीचे होता रहता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि पेपर कितना कठिन था, कितने उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और कुल सीटें कितनी हैं। एक आसान भाषा में समझें तो सिर्फ पास होना ही काफी नहीं है। आपको हर विषय में न्यूनतम अंक लाने के साथ-साथ कुल मिलाकर भी अच्छा स्कोर करना जरूरी होता है। रिपोर्ट्स् की मानें तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल का कट-ऑफ पिछले सालों के आसपास ही रह सकता है, हालांकि फाइनल आंकड़े रिजल्ट के साथ ही साफ होंगे।

रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला कदम

रिजल्ट क्लियर करने के बाद असली चुनौती शुरू होती है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यही वह स्टेज है जहां आपकी असली परख होती है।

SSB Interview: 5 दिन की पूरी परीक्षा

SSB इंटरव्यू कोई साधारण इंटरव्यू नहीं होता, बल्कि यह 5 दिन तक चलने वाली पूरी प्रक्रिया होती है जिसमें आपके व्यक्तित्व से लेकर आपकी सोचने की क्षमता तक सब कुछ जांचा जाता है। इसमें कई तरह के टेस्ट शामिल होते हैं जैसे स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू। यहां यह देखा जाता है कि आप सेना के लिए कितने फिट हैं, आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटी है या नहीं, और आप मुश्किल हालात में कैसे फैसले लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना बड़ी डिग्री भी मिलेगी सरकारी नौकरी, रेलवे में 11127 पदों पर भर्ती
ये भी पढ़ें:नीट आंसर-की का इंतजार, जानें क्या है क्वालीफाइंग मार्क्स
ये भी पढ़ें:नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शुरू होने का इंतजार, पहले ही जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट

फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे बनती है

अंत में जो फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है, वह सिर्फ लिखित परीक्षा के नंबर पर नहीं बल्कि SSB इंटरव्यू के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। यानी दोनों स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। जो उम्मीदवार सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं, उन्हें नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन मिलता है और यहीं से उनकी सेना में करियर की शुरुआत होती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।