NEET UG Counselling 2025 schedule expected soon at mcc.nic.in know list of important documents NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शुरू होने का इंतजार, पहले ही जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शुरू होने का इंतजार, पहले ही जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट

NEET UG Counselling 2025: एमसीसी की ओर से जल्द ही नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अगर आप भी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले हैं तो अभी जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट के बारे में जान लीजिए।

Tue, 8 July 2025 10:45 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शुरू होने का इंतजार, पहले ही जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से जल्द ही नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए तय समय सीमा में रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी, अगर आप भी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले हैं तो अभी जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट के बारे में जान लीजिए।

नीट यूजी काउंसलिंग और एडमिशन के समय जरूरीडॉक्यूमेंट की लिस्ट-

1. नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड और रिजल्ट स्कोरकार्ड

2. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

3. जन्म प्रमाण पत्र

4. कैटेगरी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwD, अगर लागू हो तो)

5. निवास प्रमाणपत्र (राज्य कोटा के लिए)

6. पासपोर्ट साइज फोटो

7. आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र

8. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS करने के लिए दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, अपने लिए चुनिए बेस्ट
ये भी पढ़ें:यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज, 12वीं के बाद यहां से करें MBBS की पढ़ाई

नीट यूजी काउंसलिंग कौन कराता है?

नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन नेशनल लेवल पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के द्वारा किया जाता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं।

वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं।

कई स्टूडेंट्स सिर्फ एक ही लेवल की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते है, जिससे उनके सीटे मिलने के अवसर कम हो जाते हैं, इसलिए नेशनल और स्टेट दोनों काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

हमारे देश में कितनी मेडिकल सीटें हैं?

हमारे देश में 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1,18,190 सीटें उपलब्ध हैं। देश में मेडिकल एजुकेशन, मेडिकल प्रोफेशनल्स, संस्थान व रिसर्च की निगरानी करने वाली संस्थान एनएमसी के मुताबिक देश में सर्वाधिक 12545 एमबीबीएस सीटें कर्नाटक और उसके बाद 12475 यूपी में हैं। तमिलनाडु में 12050 और महाराष्ट्र में 11,846 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके बाद तेलंगाना में 9040, गुजरात में 7250, आंध्र प्रदेश में 6785, राजस्थान में 6476, पश्चिम बंगाल में 5676, मध्य प्रदेश में 5200 और केरल में 4905 एमबीबीएस सीटें हैं। बिहार में 2995, ओडिशा में 2725, छत्तीसगढ़ में 2255, हरियाणा में 2185, पंजाब में 1850, पुडुचेरी में 1830, असम में 1650, दिल्ली में 1497 और उत्तराखंड में 1400 सीटे हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।