NCERT: 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए SWAYAM पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू, सर्टिफिकेट भी मिलेगा
माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राएं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर स्वयं के नाम से एक मंच शुरू किया है

माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राएं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) के नाम से एक मंच शुरू किया है। एनसीईआरटी स्वयं पोर्टल और मोबाइल ऐप से महत्वपूर्ण ग्यारह विषयों को पढ़ सकेंगे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रम द्वारा भी विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी स्वयं पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण ग्यारह विषयों भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, लेखा शास्त्र,मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल व्यवसाय अध्ययन,अंग्रेजी समाज शास्त्र में ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है और इन्हें विभिन्न चक्रों में संचालित किया जा रहा है।
इन्हीं विषय क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों में छात्रों के लिए उपलब्ध हैं
ऐप इंस्टाल कर ज्वाइन कर सकेंगे पाठ्यक्रम
डॉ दिनेश कुमार ने बताया स्वयं एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कोई भी छात्र छात्रा अभिभावक व शिक्षक अपने एंड्रॉयड फोन या आई ओ एस (आईओएस ) में एप को इंस्टॉल कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पाठ्यक्रम को जॉइन कर सकते हैं।
जानकारी को संपर्क करें
छात्र और छात्राएं या उनके अभिभावक आईवीआरएस नम्बर 8800440559 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं। किसी तरह का सवाल या जिज्ञासा हो तो पूछ सकते हैं।
15 सितंबर रखी गई है पाठ्यक्रम के समाप्त होने की तारीख
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारम्भ तिथि: 1 मई
अंतिम तिथि: 1 सितम्बर
परीक्षा पंजीकरण तिथि: 7 से 9 सितम्बर
अन्तिम परीक्षा तिथि: 10 से 15 सितम्बर
पाठ्यक्रम समाप्ति तिथि: 15 सितम्बर
● माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11,12 के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुविधा
● शिक्षक व अभिभावक भी इन पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं ताकि विषय-वस्तु समझ सकें




साइन इन