MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कल, जानें कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा और क्या है पूरी प्रक्रिया
MP Board Class 10th 12th Result: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे इस परीक्षा के लिए योग्य हैं? जानिए यहां।

MPBSE 10th 12th Result 2026, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं या जिन्हें लगता है कि वे और बेहतर अंक हासिल कर सकते थे, उनके लिए ‘दूसरी परीक्षा’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही है।
खास बात यह है कि इस बार एमपी बोर्ड ने 'सप्लीमेंट्री' यानी पूरक परीक्षा के पुराने ढर्रे को बदलकर इसे 'सेकंड मुख्य परीक्षा' का रूप दे दिया है। इसका उद्देश्य छात्रों को बिना किसी मानसिक तनाव के अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका देना है।
किसे मिलेगा परीक्षा में बैठने का मौका? (पात्रता)
अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे इस परीक्षा के लिए योग्य हैं? बोर्ड ने इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे छात्र जो सभी विषयों में पास तो हैं, लेकिन अपने प्राप्त अंकों को और बढ़ाना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स (33 प्रतिशत) लाने में असफल रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के जरिए अपना साल बचा सकते हैं। यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा के दौरान किसी अनिवार्य कारण से पेपर नहीं दे पाया था, तो उसे भी इस द्वितीय परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।
'बेस्ट ऑफ टू' का मिलेगा फायदा
एमपी बोर्ड की इस नई नीति की सबसे बड़ी खूबी ‘बेस्ट ऑफ टू’ सिस्टम है। अगर कोई छात्र अपने नंबर बढ़ाने के लिए 7 मई से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होता है, तो उसके दोनों परीक्षाओं (फरवरी और मई) के अंकों की तुलना की जाएगी। जिस परीक्षा में छात्र के ज्यादा नंबर होंगे, वही उसकी फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। इसका मतलब यह है कि परीक्षा देने से छात्र का कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि सिर्फ फायदे की ही गुंजाइश रहेगी।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा की शुरुआत समय सारणी के अनुसार 7 मई 2026 से होंगी। परीक्षा शुरू होने के लगभग एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे।
छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यह परीक्षा?
आज के प्रतिस्पर्धी दौर में एक-एक अंक की बहुत अहमियत होती है। कई बार अच्छे कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए या भविष्य में सरकारी नौकरियों की पात्रता के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों को आधार बनाया जाता है। 7 मई से होने वाली यह परीक्षा उन छात्रों के लिए 'गोल्डन चांस' है जो पहली बार में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
छात्रों को इस मौके को केवल एक परीक्षा के रूप में नहीं, बल्कि अपने भविष्य को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा का था, इसलिए छात्रों को अलग से बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं है, बस पुराने टॉपिक्स को अच्छी तरह रिवाइज करने की आवश्यकता है।




साइन इन