MNNIT Allahabad Announces 8-Week Cyber Security Internship with Rs 20,000 Stipend MNNIT में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप का शानदार मौका, 20,000 रुपये मिलेगी स्टाइपेंड, Career Hindi News - Hindustan
More

MNNIT में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप का शानदार मौका, 20,000 रुपये मिलेगी स्टाइपेंड

MNNIT Cyber Security Internship 2026: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज में 6 से 8 सप्ताह की एक विशेष साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप का आयोजन होने जा रहा है।

Sun, 31 May 2026 06:49 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
MNNIT में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप का शानदार मौका, 20,000 रुपये मिलेगी स्टाइपेंड

MNNIT Cyber Security Internship 2026: डिजिटल दुनिया में पैर पसारते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने के लिए अब युवाओं को हाईटेक सुरक्षा कवच से लैस करने की एक बड़ी मुहिम शुरू की गई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा प्रायोजित 'सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता' (ISEA) प्रोजेक्ट के तहत मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज में 6 से 8 सप्ताह की एक विशेष साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप का आयोजन होने जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 21 मई तक देश भर से करीब 70 से अधिक मेधावी अभ्यर्थी इस एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अपना आवेदन जमा कर चुके हैं।

पूरी तरह ऑफलाइन होगी ट्रेनिंग, मिलेंगे ये अनुभव

एमएनएनआईटी (MNNIT) परिसर में आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में संचालित किया जाएगा। संस्थान का मुख्य उद्देश्य ऐसे तकनीकी विशेषज्ञों की फौज तैयार करना है, जो भविष्य में डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में नई तकनीक और स्वदेशी समाधान विकसित कर सकें। इस ट्रेनिंग के दौरान चयनित छात्रों को निम्नलिखित क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव और लाइव रिसर्च करने का मौका मिलेगा:

सूचना सुरक्षा

नेटवर्क सुरक्षा

साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में इंटर्नशिप का मौका; ₹20,000 महीना मिलेगा स्टाइपेंड

कौन से छात्र हैं पात्र? जानें जरूरी योग्यता

इस तकनीकी इंटर्नशिप का हिस्सा बनने के लिए केवल उन्हीं विद्यार्थियों के आवेदनों पर विचार किया जा रहा है, जो कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की पृष्ठभूमि से आते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: बीटेक (B.Tech) और एमसीए (MCA) के छात्र, बीसीए (BCA), बीएससी (B.Sc) और एमएससी (M.Sc) कंप्यूटर साइंस व आईटी या इसके समकक्ष डिग्री वाले विद्यार्थी।

तकनीकी मापदंड: आवेदकों के पास प्रोग्रामिंग भाषाओं (जैसे C, C++, Java, Python), सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर हार्डवेयर का मजबूत ज्ञान होना आवश्यक है।

जिन छात्रों को क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क सिक्योरिटी और आधुनिक साइबर सिक्योरिटी टूल्स की पहले से बुनियादी जानकारी है, उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना JEE स्कोर आईआईटी में पाएं एडमिशन, 4 साल के कोर्स के लिए अभी लें दाखिला

इंटरव्यू से होगा चयन; 20,000 रुपये की मिलेगी आर्थिक सहायता

प्रोजेक्ट के मुख्य अंवेषक और एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. रमाशंकर ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों का एक विशेष इंटरव्यू लिया जाएगा। कड़े इंटरव्यू के आधार पर केवल 5 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में चाहिए करोड़ों का पैकेज? JEE Advanced के बाद चुनें ये टॉप BTech ब्रांच

स्टाइपेंड : चयनित होने वाले इन पांचों विद्यार्थियों को दो महीने की पूरी अवधि के लिए कुल 20,000 रुपये की स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवास और भोजन सुविधा: संस्थान की ओर से छात्रों को कैंपस के भीतर ही छात्रावास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, इसका वित्तीय व्यय संस्थान के निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को स्वयं वहन करना होगा।

यह अनूठी पहल न केवल युवाओं के लिए शानदार करियर के द्वार खोलेगी, बल्कि भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को पूरी तरह सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।