IIT Admission 2026 Without Jee Main And Jee Advanced score, IIT Madras 4-Year BS Programs No JEE mains marks Required IIT Admission 2026: बिना JEE स्कोर आईआईटी में पाएं एडमिशन, 4 साल के कोर्स के लिए अभी लें दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Admission 2026: बिना JEE स्कोर आईआईटी में पाएं एडमिशन, 4 साल के कोर्स के लिए अभी लें दाखिला

Without JEE Advanced IIT Admission 2026: आईआईटी मद्रास में बिना जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड स्कोर के चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) डिग्री कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।

Sun, 24 May 2026 10:45 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Admission 2026: बिना JEE स्कोर आईआईटी में पाएं एडमिशन, 4 साल के कोर्स के लिए अभी लें दाखिला

IIT Madras Admission 2026 Without JEE Score: देश के टॉप तकनीकी संस्थान 'इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी मद्रास' (IIT Madras) से पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है। यदि आप आईआईटी में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन (JEE Main) या जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की कठिन परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं या उसमें शामिल नहीं हुए हैं, तो भी आपके पास आईआईटी मद्रास का छात्र बनने का सुनहरा मौका है।

आईआईटी मद्रास ने बिना किसी जेईई स्कोर के अपने बेहद पॉपुलर 4-वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (BS) प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान के आधिकारिक पोर्टल study.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2026 तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में चाहिए करोड़ों का पैकेज? JEE Advanced के बाद चुनें ये टॉप BTech ब्रांच

किन दो आधुनिक क्षेत्रों में मिल रही है यह डिग्री?

आईआईटी मद्रास इस अनूठी प्रवेश योजना के तहत भविष्य की सबसे मांग वाली दो स्ट्रीम में बीएस (BS) की डिग्री दे रहा है:

डेटा साइंस एंड एप्लिकेशंस: आज के डिजिटल युग में डेटा साइंटिस्ट्स की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। यह कोर्स छात्रों को डेटा एनालिसिस, कोडिंग और मशीन लर्निंग में निपुण बनाता है।

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स : सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों को देखते हुए यह कोर्स छात्रों को हार्डवेयर, सर्किट डिजाइनिंग और एम्बेडेड सिस्टम्स की व्यावहारिक शिक्षा देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT बॉम्बे एडमिशन: जानें कितनी रैंक पर मिलेगी आपकी मनपसंद इंजीनियरिंग ब्रांच

क्या है योग्यता और कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी लचीली एडमिशन पॉलिसी है, जिसके तहत आवेदकों के लिए उम्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है। उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। कक्षा 11वीं के छात्रों को भी मौका: जो छात्र वर्तमान में कक्षा 11वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, वे भी इसके लिए एडवांस में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उनका कोर्स कक्षा 12वीं पास करने के बाद ही आधिकारिक रूप से शुरू होगा। डेटा साइंस कोर्स के लिए छात्र किसी भी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) से हो सकता है, बशर्ते उसने कक्षा 10वीं के स्तर पर गणित की पढ़ाई की हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT नहीं मिला तो टेंशन खत्म! बिना JEE Advanced स्कोर टॉप कॉलेजों से करें BTech

बिना जेईई के कैसे मिलेगा एडमिशन?

जेईई परीक्षा न होने के कारण आईआईटी मद्रास इसके लिए एक ‘क्वालिफायर प्रोसेस’ अपनाता है। आवेदन करने के बाद, संस्थान द्वारा छात्रों को चार सप्ताह (1 महीना) की ऑनलाइन सामग्री और विशेष क्लासेज दी जाती हैं, जिसमें बुनियादी गणित, कोडिंग और अंग्रेजी सिखाई जाती है। चार सप्ताह की इस पढ़ाई के बाद छात्रों की एक ‘क्वालिफायर परीक्षा’ ली जाती है।

इस परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स (कट-ऑफ) हासिल करने वाले सभी छात्रों को इस 4-वर्षीय बीएस प्रोग्राम में सीधे प्रवेश दे दिया जाता है। इसमें सीटों की कोई सीमित संख्या नहीं है; जो भी क्वालिफायर परीक्षा पास करेगा, उसे दाखिला मिलेगा।

मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन: बीच में कोर्स छोड़ने पर भी मिलेगी डिग्री

यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पूरी तरह से लचीला है। यदि कोई छात्र पूरे 4 साल की पढ़ाई नहीं कर पाता है, तो भी उसकी पढ़ाई बेकार नहीं जाएगी। 1 वर्ष पूरा करने पर छात्र को आईआईटी मद्रास की ओर से 'फाउंडेशन सर्टिफिकेट' मिलेगा। 2 वर्ष पूरा करने पर छात्र को 'डिप्लोमा' की डिग्री दी जाएगी। 3 वर्ष पूरा करने पर छात्र को 'नियमित बैचलर डिग्री' मिलेगी। 4 वर्ष पूरे करने पर छात्र को 'बीस (BS) डिग्री' और आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र का दर्जा मिलेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।