KVS Lottery Result 2026 Class 1 : kv admission kendriya vidyalaya sangathan kvsangathan ist list link pdf download KVS Lottery Result 2026 Class 1 Link : केवीएस लॉटरी परिणाम 2026 admission.kvs.gov.in पर करें चेक, डायरेक्ट लिंक, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Lottery Result 2026 Class 1 Link : केवीएस लॉटरी परिणाम 2026 admission.kvs.gov.in पर करें चेक, डायरेक्ट लिंक

KVS Lottery Result 2026 Class 1 : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट admission.kvs.gov.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Thu, 9 April 2026 01:06 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
KVS Lottery Result 2026 Class 1 Link : केवीएस लॉटरी परिणाम 2026 admission.kvs.gov.in पर करें चेक, डायरेक्ट लिंक

KVS Lottery Result 2026 Class 1 : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट admission.kvs.gov.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम केवल विभिन्न पोस्ट-लॉटरी सूचियों में आपकी स्थिति की जानकारी है और यह किसी भी विद्यालय में प्रवेश की पुष्टि या गारंटी नहीं है। आवेदकों की प्रवेश स्थिति का निर्णय संबंधित विद्यालयों द्वारा केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के सत्यापन तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद किया जाएगा।

कैसे चेक करें केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट

- admission.kvs.gov.in पर जाएं।

- लॉटरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपना कक्षा सेलेक्ट करें।

- अपना राज्य व स्कूल सेलेक्ट करें। सब्मिट करें। पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।

- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

- निवास प्रमाण पत्र

- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।

- बच्चे के दो फोटो ।

आरक्षण नियम

शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें

- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II और III में प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है

- विशेष श्रेणियों के तहत ऑफलाइन दाखिले 22 अप्रैल से

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो RTE, SC, ST और OBC (NCL) श्रेणियों के तहत ऑफलाइन पंजीकरण के लिए दूसरी अधिसूचना 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी। इस प्रावधान के तहत पंजीकरण 22 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक होंगे और लिस्ट एवं दाखिले 27 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 के बीच निर्धारित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट

कक्षा XI में दाखिले CBSE परिणामों पर निर्भर करेंगे

कक्षा 11वीं में दाखिले CBSE द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होंगे। मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए, परिणाम घोषणा के 10 दिनों के भीतर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। दाखिला सूची प्रदर्शित की जाएगी और कक्षा X के परिणाम घोषित होने के बीस दिनों के भीतर दाखिले पूरे कर लिए जाएंगे। गैर-केवी छात्रों के लिए यह प्रक्रिया केवी छात्रों के दाखिले के बाद शुरू होगी, बशर्ते सीटें उपलब्ध हों। कक्षा 11वीं में दाखिले की अंतिम तिथि कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के 30 दिनों बाद निर्धारित की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवीएस एडमिशन के लिए ये कागजात रखें तैयार, देखें लिस्ट

दाखिले पूरे करने की अंतिम समय-सीमाएं

कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उपायुक्त की मंजूरी और अनुशंसित संख्या के अनुसार, 31 जुलाई, 2026 तक दाखिले किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायेक्ट लिंक
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।