kvs result 2026 OUT direct link : cbse kvs nvs result declared kvsangathan Kendriya Vidyalaya Navodaya Vidyalaya KVS Result 2026 OUT, Link: केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर जारी, लिंक, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Result 2026 OUT, Link: केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर जारी, लिंक

KVS NVS Result 2026 OUT : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में निकली टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती को लेकर हुई टियर-1 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी दिया गया है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Sat, 28 Feb 2026 02:58 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KVS Result 2026 OUT, Link: केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर जारी, लिंक

KVS NVS Result 2026 OUT : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में निकली 15700 से ज्यादा टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती को लेकर हुई टियर-1 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी दिया गया है। परीक्षार्थी kvsangathan.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम व स्कोर कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर चेक किया जा सकता है। साथ ही उम्मीदवार यह भी देख सकते हैं कि वे टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। 31 जनवरी को केवीएस एनवीएस टियर-1 की आंसर-की जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स डालकर न सिर्फ अपनी आंसर-की चेक सकते हैं बल्कि ओएमआर शीट भी देख सकते हैं। केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में कहां पद

प्रिंसिपल - 161

वाइस प्रिंसिपल - 69

असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए - 13 पद

पीजीटी - 1606

टीजीटी - 3069

लाइब्रेरियन -166

पीआरटी (स्पेशल एजुकेटर, पीआरटी, पीआरटी म्यूजिक ) - 3630

नॉन टीचिंग पद (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनो ग्रेड 1, स्टेनो ग्रेड 2) - 1207 पद

नवोदय स्कूल भर्ती

प्रिंसिपल - 93

असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक) ग्रुप ए - 09

पीजीटी - 1513

पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) - 18

टीजीटी - 2978

टीजीटी (थर्ड लैंग्वेज) - 443

नॉन-टीचिंग पद (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट हेडक्वार्टर व आरओ कैडर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जेएनवी कैडर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस हेडक्वार्टर व आरओ कैडर) -787

आगे की चयन की प्रक्रिया

पीआरटी, पीजीटी, टीजीटी व नॉन टीचिंग (MTS को छोड़ कर) पदों के लिए टियर-1 कॉमन था। टियर-1 केवल क्वालिफाइंग पेपर था।

⦁ टियर -02 (100 अंक) होगा

- उसके बाद इंटरव्यू (100 अंक) होगा

⦁ मेरिट सूची के लिए टियर-2 का 85 फीसदी व इंटरव्यू का 15 % वैटेज रहेगा

टियर- 02 परीक्षा ऑब्जेक्टिव (60 अंक/60 प्रश्न) + डिस्क्रिप्टिव (40 अंक/10 प्रश्न) होगी

- नेगेटिव मार्किंग टियर - टियर -02 में 1/4 रहेगी (सिर्फ MCQ में)

⦁ टियर -02 के बाद केटेगरी वाइज 03गुणा/05 गुणा अभ्यर्थी सिलेक्ट किये जाएंगे।

केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय टियर-2 की डेटशीट

27 मार्च 2026

सुबह की पाली : प्राइमरी टीचर , प्रशासनिक अधिकारी , सहायक आयुक्त , और स्टेनोग्राफर - I ।

दोपहर की पाली: जूनियर सचिवालय सहायक और उप-प्राचार्य ।

28 मार्च 2026

सुबह की पाली : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक।

दोपहर की पाली : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर , सहायक अभियंता (सिविल), और वित्त अधिकारी ।

29 मार्च 2026

सुबह की पाली : प्राइमरी टीचर (विशेष शिक्षक) , सहायक अनुभाग अधिकारी, प्राइमरी टीचर (संगीत) , और प्राचार्य )।

दोपहर की पाली: वरिष्ठ सचिवालय सहायक।

30 मार्च 2026

सुबह की पाली : लैब अटेंडेंट ।

दोपहर की पाली : स्टेनोग्राफर - II और जूनियर अनुवादक ।

31 मार्च 2026

सुबह की पाली : मल्टी टास्किंग स्टाफ

टियर-2 परीक्षा केंद्रों (शहरों) की जानकारी उम्मीदवारों के एप्लिकेशन लॉग-इन पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस वेबसाइटों को देखने की सलाह दी जाती

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।