kvs class 1 lottery result 2026: kv kendriya vidyalaya admission result today ist list kvsangathan download pdf KVS Class 1 Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 एडमिशन की पहली लिस्ट आज यहां करें चेक, देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Class 1 Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 एडमिशन की पहली लिस्ट आज यहां करें चेक, देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट

KVS Lottery Result 2026 : केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज 9 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा। लिस्ट kvsangathan.nic.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Thu, 9 April 2026 06:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KVS Class 1 Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 एडमिशन की पहली लिस्ट आज यहां करें चेक, देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट

KVS Class 1 Admission 2026 Ist List : केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज 9 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा। विद्यार्थी व पेरेंट्स ये लिस्ट kvsangathan.nic.in या संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। वहीं इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। केवीएस ने निर्देश दिया है कि सभी सूचियां स्कूल की वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पेजों और नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जानी चाहिए। इससे पहले 8 अप्रैल को बाल वाटिका एक, दो और तीन की पहली लिस्ट जारी की गई।

कैसे चेक करें केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट

- admission.kvs.gov.in पर जाएं।

- लॉटरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपना कक्षा सेलेक्ट करें।

- अपना राज्य व स्कूल सेलेक्ट करें। सब्मिट करें। पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

संबंधित विद्यालय से संपर्क करना जरूरी

लिस्ट में नाम केवल विभिन्न पोस्ट-लॉटरी सूचियों में आपकी स्थिति की जानकारी है और यह किसी भी विद्यालय में प्रवेश की पुष्टि या गारंटी नहीं है। आवेदकों की प्रवेश स्थिति का निर्णय संबंधित विद्यालयों द्वारा, Kendriya Vidyalaya Sangathan के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद किया जाएगा। प्रवेश स्थिति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।

- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

- निवास प्रमाण पत्र

- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।

- बच्चे के दो फोटो ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट

आरक्षण नियम

शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें

- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II और III में प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है

- विशेष श्रेणियों के तहत ऑफलाइन दाखिले 22 अप्रैल से

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो RTE, SC, ST और OBC (NCL) श्रेणियों के तहत ऑफलाइन पंजीकरण के लिए दूसरी अधिसूचना 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी। इस प्रावधान के तहत पंजीकरण 22 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक होंगे और लिस्ट एवं दाखिले 27 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 के बीच निर्धारित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवीएस एडमिशन के लिए ये कागजात रखें तैयार, देखें लिस्ट

कक्षा XI में दाखिले CBSE परिणामों पर निर्भर करेंगे

कक्षा 11वीं में दाखिले CBSE द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होंगे। मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए, परिणाम घोषणा के 10 दिनों के भीतर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। दाखिला सूची प्रदर्शित की जाएगी और कक्षा X के परिणाम घोषित होने के बीस दिनों के भीतर दाखिले पूरे कर लिए जाएंगे। गैर-केवी छात्रों के लिए यह प्रक्रिया केवी छात्रों के दाखिले के बाद शुरू होगी, बशर्ते सीटें उपलब्ध हों। कक्षा 11वीं में दाखिले की अंतिम तिथि कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के 30 दिनों बाद निर्धारित की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से CTET न लेने से कई KVS भर्ती से वंचित, कोर्ट ने दिया अहम आदेश

दाखिले पूरे करने की अंतिम समय-सीमाएं

कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उपायुक्त की मंजूरी और अनुशंसित संख्या के अनुसार, 31 जुलाई, 2026 तक दाखिले किए जा सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।