kvs admission 2026 online form : kendriya vidyalaya class 1 admission registration link kvsangathan nic age limit dates KVS Admission : केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बालवाटिका दाखिले के आवेदन आज से, अहम तिथियां उम्र सीमा, डॉक्यूमेंट लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Admission : केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बालवाटिका दाखिले के आवेदन आज से, अहम तिथियां उम्र सीमा, डॉक्यूमेंट लिस्ट

KVS Admission 2026: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2026-27 में पहली कक्षा और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन के लिए पोर्टल आज 20 मार्च सुबह 10 बजे से सक्रिय हो जाएगा।

Fri, 20 March 2026 08:17 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KVS Admission : केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 व बालवाटिका दाखिले के आवेदन आज से, अहम तिथियां उम्र सीमा, डॉक्यूमेंट लिस्ट

KVS Admission 2026: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2026-27 में पहली कक्षा और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन के लिए पोर्टल आज 20 मार्च सुबह 10 बजे से सक्रिय हो जाएगा। आवेदन दो अप्रैल तक किया जा सकेगा। पहली कक्षा और बाल वाटिका एक, दो, तीन (जहां लागू हो) में नामांकन को आवेदन admission.kvs.gov.in पर किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। बालवाटिका-1 के लिए आयु कम से कम 3 वर्ष, बालवाटिका 2 के लिए आयु कम से कम 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका 3 के आयु कम से कम 5 से 6 वर्ष होगी जो 31.03.2026 के अनुसार होगी।

कब आएगी केंद्रीय विद्यालय दाखिला पहली प्रोविजनल लिस्ट

बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली सूची 8 अप्रैल और कक्षा एक के लिए 9 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। वहीं इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय दाखिले के आवेदन आज से, जानें तिथियां, आयु सीमा समेत अहम नियम

केंद्रीय विद्यालय दाखिला आयु सीमा क्राइटेरिया

कक्षा -1- 6 वर्ष, लेकिन 08 वर्ष से कम आयु

कक्षा -2- 7 वर्ष, लेकिन 09 वर्ष से कम आयु

कक्षा -3- 8 वर्ष, लेकिन 10 वर्ष से कम आयु

कक्षा -4 - 9 वर्ष, लेकिन 11 वर्ष से कम आयु

कक्षा -5 - 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम आयु

कक्षा -6 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम आयु

कक्षा -7- 11 वर्ष, लेकिन 13 वर्ष से कम आयु

कक्षा -8 - 12 वर्ष, लेकिन 14 वर्ष से कम आयु

कक्षा -9 - 13 वर्ष, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु

कक्षा -10- 14 वर्ष, लेकिन 16 वर्ष से कम आयु

केवी नए एडमिशन में एससी वर्ग के लिए 15 फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से CTET न लेने से कई KVS भर्ती से वंचित, कोर्ट ने दिया अहम आदेश

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।

- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

- निवास प्रमाण पत्र

- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।

- बच्चे के दो फोटो ।

कैसे करें आवेदन

जो माता-पिता अपने बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन कराना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट https://admission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवदेन सब्मिट करना होगाओ। केवी के देश में कुल 1250 से ज्यादा स्कूल हैं। आवेदन के दौरान बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जवाहर नवोदय विद्यालय 6th रिजल्ट राज्यवार कटऑफ जारी, मिनिमम मार्क्स व रैंक Link

आरक्षण नियम

शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें

- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II और III में प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है

- कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।