KVS Admission 2026 dates: kendriya vidyalaya class 1 admission notification out balvatika registration kvsangathan nic KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालय दाखिले के आवेदन आज 20 मार्च से, जानें तिथियां व आयु समेत अहम नियम, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालय दाखिले के आवेदन आज 20 मार्च से, जानें तिथियां व आयु समेत अहम नियम

KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 और बालवाटिका 1 व 3 में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे। दाखिले के लिए आवेदन केवीएस दाखिला पोर्टल admission.kvs.gov.in पर कर सकेंगे।

Fri, 20 March 2026 06:30 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालय दाखिले के आवेदन आज 20 मार्च से, जानें तिथियां व आयु समेत अहम नियम

KVS Admission 2026 dates : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों में सत्र-2026-27 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 और बालवाटिका 1 व 3 में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे। केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा व बालवाटिका में दाखिले के लिए आवेदन केवीएस दाखिला पोर्टल admission.kvs.gov.in पर कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 है। कक्षा 1 दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी। बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। वही बालवाटिका 1,2 , 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी। बालवाटिका की बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी।

कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। बालवाटिका-1 के लिए आयु कम से कम 3 वर्ष, बालवाटिका 2 के लिए आयु कम से कम 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका 3 के आयु कम से कम 5 से 6 वर्ष होगी जो 31.03.2026 के अनुसार होगी।

क्र॰संविषय-वस्तुनिर्धारित तिथियां
1प्रवेश के लिए विज्ञापन19 मार्च
2बालवाटिका-1 व 3 एवं कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण20.03.2026 (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे से
3बालवाटिका-1 व 3 एवं कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि02.04.2026 (गुरुवार)
4(a) पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित एवं प्रतीक्षित अनंतिम सूची का प्रदर्शन
(b) चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश का आरंभ (RTE, सेवा श्रेणी I एवं II, और आरक्षित सीटों के क्रम में)
पहली अनंतिम सूची: 08.04.2026 (बुधवार) बालवाटिका 1, 2 और 3 के लिए; 09.04.2026 (गुरुवार) कक्षा 1 के लिए
दूसरी सूची (यदि सीटें खाली हों): 16.04.2026 (गुरुवार)
तीसरी सूची (यदि सीटें खाली हों): 21.04.2026 (मंगलवार)
5RTE एवं SC/ST/OBC (NCL) के तहत ऑफलाइन पंजीकरण की दूसरी अधिसूचना (यदि पर्याप्त आवेदन प्राप्त न हुए हों)अधिसूचना: 21.04.2026 (मंगलवार)
पंजीकरण: 22.04.2026 (बुधवार) से 26.04.2026 (रविवार) तक
सूची प्रदर्शन और प्रवेश: 27.04.2026 (सोमवार) से 30.04.2026 (गुरुवार) तक
6बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा अन्य कक्षाओं का पंजीकरण (ऑफलाइन मोड में, कक्षा-XI को छोड़कर)02.04.2026 (गुरुवार) से 08.04.2026 (बुधवार) तक
7बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी करना13.04.2026 (सोमवार)
8बालवाटिका-2, कक्षा-II तथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश15.04.2026 (बुधवार) से 20.04.2026 (सोमवार) तक
9कक्षा-XI को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के प्रवेश की अंतिम तिथि30.06.2026 (मंगलवार)
1030 जून के बाद भी सीटें रिक्त रहने पर उपायुक्त के विशेषाधिकार द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि31.07.2026 (शुक्रवार)
11केवि के छात्रों के लिए: कक्षा-XI में प्रवेश के लिए पंजीकरणकक्षा 10 के परिणाम की घोषणा के 10 दिनों के भीतर
12केवि के छात्रों के लिए: कक्षा-XI की प्रवेश सूची जारी करना एवं प्रवेशकक्षा 10 के परिणाम की घोषणा के 20 दिनों के भीतर
13गैर केवि के छात्रों के लिए: कक्षा-XI में प्रवेश (रिक्तियां होने की स्थिति में)के॰ वि॰ छात्रों के प्रवेश के बाद
14कक्षा-XI के प्रवेश की अंतिम तिथिCBSE द्वारा कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने की तिथि से 30 दिन के भीतर
,

अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवदेन

बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा II एवं उससे ऊपर (कक्षा 11वीं को छोड़कर) की कक्षाओं में, प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक, स्थान रिक्त होने पर ही, 02.04.2026 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 08.04.2026 सायं 4:00 बजे तक ऑफलाइन मोड से किया जा सकेगा। भरे हुए फॉर्म को संबंधित स्कूल के प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जवाहर नवोदय विद्यालय 6th रिजल्ट जारी, अब आगे क्या

बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी तथा प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रवेश-2026-27 की अनुसूची के अनुसार किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय दाखिला आयु सीमा क्राइटेरिया

कक्षा -1- 6 वर्ष, लेकिन 08 वर्ष से कम आयु

कक्षा -2- 7 वर्ष, लेकिन 09 वर्ष से कम आयु

कक्षा -3- 8 वर्ष, लेकिन 10 वर्ष से कम आयु

कक्षा -4 - 9 वर्ष, लेकिन 11 वर्ष से कम आयु

कक्षा -5 - 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम आयु

कक्षा -6 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम आयु

कक्षा -7- 11 वर्ष, लेकिन 13 वर्ष से कम आयु

कक्षा -8 - 12 वर्ष, लेकिन 14 वर्ष से कम आयु

कक्षा -9 - 13 वर्ष, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु

कक्षा -10- 14 वर्ष, लेकिन 16 वर्ष से कम आयु

केवी नए एडमिशन में एससी वर्ग के लिए 15 फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायेक्ट लिंक

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।

- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

- निवास प्रमाण पत्र

- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।

- बच्चे के दो फोटो ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय से CTET न लेने से कई KVS भर्ती से वंचित, कोर्ट ने दिया अहम आदेश

कैसे करें आवेदन

जो माता-पिता अपने बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन कराना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट https://admission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवदेन सब्मिट करना होगाओ। केवी के देश में कुल 1250 से ज्यादा स्कूल हैं। आवेदन के दौरान बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी।

आरक्षण नियम

शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें

- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II और III में प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है

- कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।