JSSC CGL Vacancy 2026: Jharkhand JSSC JTGLCC Recruitment Notification out posts vacancies eligibility apply dates JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 615 वैकेंसी, क्या है योग्यता, आवेदन कब से, Career Hindi News - Hindustan
More

JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 615 वैकेंसी, क्या है योग्यता, आवेदन कब से

JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड में तकनीकी व विशिष्ट योग्यता वाले 615 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें 4-4 बैकलॉग पद हैं। जेएसएससी ने गुरुवार को झारखंड तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया।

Fri, 8 May 2026 05:46 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 615 वैकेंसी, क्या है योग्यता, आवेदन कब से

JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड में तकनीकी व विशिष्ट योग्यता वाले 615 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें 4-4 बैकलॉग पद हैं। जेएसएससी ने गुरुवार को झारखंड तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया। भर्ती के लिए 1 जून से 30 जून तक jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पांच से 10 जुलाई तक सुधार हो सकेगा।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

सहायक कीट विज्ञानवेत्ता के दो, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के चार, वेक्टर जनित रोग निरीक्षक के 42, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक और कनीय सांख्यिकी सहायक के 228, गव्य तकनीकी पदा. के 72, मत्स्य पर्यवेक्षक के 78, अंकेक्षक के 145, कनीय वैज्ञानिक सहायक के छह, प्रयोगशाला सहायक भौतिकी के एक व इसी पद में रसायन के 34 पदों पर बहाली होगी।

किस पद की क्या योग्यता है

सहायक कीट विज्ञानवेत्ता (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान (कीट विज्ञान) में स्नातकोत्तर।

सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक।

निरीक्षक (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक।

प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक / कनीय सांख्यिकी सहायक / अन्वेषक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी के साथ स्नातक डिग्री।

गव्य तकनीकी पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी (गव्य) विज्ञान में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता।

मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक या जन्तु विज्ञान (प्रतिष्ठा/Honours)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JPSC JET-2024 परीक्षा को लेकर बवाल, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द; क्या थी वजह

अंकेक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य अथवा सांख्यिकी में स्नातक डिग्री।

कनीय वैज्ञानिक सहायक (राज्य औषधि जाँच प्रयोगशाला): भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, भेषजी (Pharmacy), भेषजिक रसायन या आयुर्विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि या समतुल्य अर्हता। या फिर इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स (इंडिया) का एसोसिएटशिप का डिप्लोमा (जिसमें औषधियों का विश्लेषण एक विषय हो) और स्नातकोत्तर के पश्चात् किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में औषधियों के परीक्षण का कम से कम छह माह का अनुभव।

प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान/विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय में प्रतिष्ठा (Honours) के साथ स्नातक डिग्री।

प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान/विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठा (Honours) के साथ स्नातक डिग्री।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

आयु सीमा

उम्र की गणना 01-08-2025 के आधार पर की जाएगी। पदों के लिए निर्धारित उम्र सीमा का विवरण इस प्रकार है:

न्यूनतम उम्र सीमा: 21 वर्ष।

अधिकतम उम्र सीमा:

अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 35 वर्ष।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) (पुरुष): 37 वर्ष।

महिला (अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 एवं पिछड़ा वर्ग-2): 38 वर्ष।

अनुसूचित जनजाति (ST) / अनुसूचित जाति (SC) (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग निकालेगा 384 पदों पर सीधी भर्ती

परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा (कुल 120 प्रश्न, समय 2 घंटे):

सामान्य अध्ययन - 30 प्रश्न

झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान - 60 प्रश्न

सामान्य गणित - 10 प्रश्न

सामान्य विज्ञान - 10 प्रश्न

मानसिक क्षमता जांच - 10 प्रश्न

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।