josaa mock seat allotment 2026 round 2 results released at josaa admissions nic in download direct link here JoSAA Counselling 2026: जोसा राउंड-2 मॉक अलॉटमेंट सीट लिस्ट आई, जानिए किस कॉलेज में मिल सकता है BTech में दाखिला, Career Hindi News - Hindustan
More

JoSAA Counselling 2026: जोसा राउंड-2 मॉक अलॉटमेंट सीट लिस्ट आई, जानिए किस कॉलेज में मिल सकता है BTech में दाखिला

JoSAA 2026 Mock Allotment 2: जोसा (JoSAA) ने इंजीनियरिंग दाखिले के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र josaa.nic.in पर इसे देख सकते हैं। चॉइस फिलिंग और सुधार करने की आखिरी तारीख 11 जून है।

Wed, 10 June 2026 02:38 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JoSAA Counselling 2026: जोसा राउंड-2 मॉक अलॉटमेंट सीट लिस्ट आई, जानिए किस कॉलेज में मिल सकता है BTech में दाखिला

JoSAA Counselling 2026: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT), और ट्रिपल आईटी (IIIT) में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज10 जून 2026 को मॉक सीट अलॉटमेंट के दूसरे राउंड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र अब बिना किसी देरी के जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना मॉक रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कल शाम तक ही है आखिरी मौका

जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और पसंदीदा कॉलेजों व कोर्स को चुनने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तय की गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपनी चॉइस लॉक नहीं की है या मॉक अलॉटमेंट देखने के बाद अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव करना चाहते हैं, उनके पास कल शाम तक का ही अंतिम मौका है। इसके बाद सिस्टम द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं को ऑटो- लॉक कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JOSAA : 3790वीं रैंक वाले को IIT कानपुर में मिली BTech सीट, 4955 रैंक को AI नहीं

67,000 से अधिक सीटों के लिए हो रही है काउंसलिंग

इस साल जोसा काउंसलिंग के जरिए देशभर के 135 से अधिक टॉप तकनीकी संस्थानों की कुल 67,323 सीटों पर एडमिशन दिया जा रहा है। इनमें 23 आईआईटी (IIT) की 18,951 सीटें, 31 एनआईटी (NIT) की 25,162 सीटें, 26 ट्रिपल आईआईटी (IIIT) की 11,518 सीटें और 56 सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थान (GFTI) की 11,692 सीटें शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस IIT में बढ़ीं कंप्यूटर साइंस की सबसे ज्यादा सीटें, कहां लें BTech एडमिशन

मॉक सीट अलॉटमेंट क्या है और क्यों है जरूरी?

मॉक अलॉटमेंट एक 'प्रैक्टिस राउंड' या नकली आवंटन होता है। यह छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और उनकी जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड की रैंक के आधार पर तैयार किया जाता है। इससे छात्रों को एक सटीक अंदाजा मिल जाता है कि उनकी रैंक पर उन्हें कौन सा कॉलेज या ब्रांच मिलने की संभावना है। अगर कोई छात्र अपने मॉक रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो वह अंतिम तिथि 11 जून से पहले अपनी पसंद की लिस्ट में बदलाव कर सकता है, नए विकल्प जोड़ सकता है या उन्हें ऊपर-नीचे री-ऑर्डर कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में शुरू हुए नए BTech कोर्स, JoSAA विकल्प भरने से पहले जान लें ये बातें

आईआईटी रुड़की ने दी 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

इस बीच काउंसलिंग का संचालन कर रहे आईआईटी रुड़की ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए 65 प्रतिशत) से कम अंक हैं, वे भी अभी काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे छात्रों को 15 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए अपना संशोधित स्कोरकार्ड जमा करने का समय दिया गया है।

13 जून को आएगा असली रिजल्ट

मॉक राउंड समाप्त होने के बाद, जोसा द्वारा डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा और 13 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर पहले राउंड (Round 1) का सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।