JOSAA : JEE में 3790वीं रैंक वाले को IIT कानपुर में मिली BTech सीट, 4955 रैंक को AI ब्रांच नहीं, तगड़ा कॉम्पीटिशन
JOSAA IIT BTech : रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छात्र को जईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक 3790 पर आईआईटी कानपुर में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिल गई है। वहीं आईआईटी कानपुर से आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) बीटेक की ब्रांच 4955 पर भी नहीं मिली है।

बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग 2026 का मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए तगड़ी डिमांड देखने को मिलीी है। जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड के मॉक अलॉटमेंट में 168615 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 2 करोड़ से अधिक सीटों और कॉलेज के चॉइस फिलिंग किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छात्र को जईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक 3790 पर आईआईटी कानपुर में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिल गई है। वहीं आईआईटी कानपुर से आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) बीटेक की ब्रांच 4955 पर भी नहीं मिली है। हालांकि इस रैंक पर एआई बीटेक की ब्रांच आईआईटी जोधपुर में मिल गई है। आपको बता दें कि देश के 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के दाखिले जोसा काउंसलिंग से होंगे। इस बार आईआईएससी बेंगलुरु में दाखिला जोसा काउंसलिंग से होगा। जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा।
10 जून को मॉक अलॉटमेंट-2 का परिणाम जारी होगा
उम्मीदवारों को संभावित सीट नतीजों को समझने और सोच-समझकर फैसले लेने में मदद करने के लिए बाद में दूसरा मॉक अलॉटमेंट भी जारी किया जाएगा। इसके बाद चॉइसेज के क्रम को बदलने के लिए 11 जून तक का समय है।
जोसा काउंसलिंग के पहले तीन राउंड की अहम तिथियां
8 जून, 2026 : उम्मीदवारों द्वारा भरी गई चॉइस के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 ।
10 जून, 2026 : मॉक सीट आवंटन-2 ; उम्मीदवार अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।
11 जून, 2026 : रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग समाप्त (चॉइस अपने आप लॉक हो जाएंगी); सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेज प्री-अपलोड समाप्त।
12 जून, 2026: JoSAA द्वारा डेटा का मिलान और सत्यापन।
राउंड 1:
13 जून, 2026 (10:00): पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगी
13 जून से 26 जून, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड)।
26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।
29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।
राउंड 2:
30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।
30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।
3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।
4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।
राउंड 3:
6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।
6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।
7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।
8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।
9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
आवश्यक दस्तावेज, कर लें ये डॉक्यूमेंट तैयार
जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।
JoSAA काउंसलिंग 2026 फीस डिटेल्स
JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। हालांकि जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है, उन्हें अपनी मिली हुई सीट पक्की करने के लिए सीट स्वीकार करने की फीस देनी होगी। फीस की डिटेल्स नीचे देखें:
एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी: ₹15,000
बाकी सभी कैंडिडेट्स: ₹30,000
काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद, जिन कैंडिडेट्स को NIT+ सिस्टम में सीटें मिली हैं, उन्हें आंशिक फीस भी देनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
SC, ST, PwD श्रेणियां: ₹20,000
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹45,000
जोसा काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद, एडमिशन की कंफर्मेशन के लिए यह शुल्क देना अनिवार्य है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
इन चीजों पर निर्भर होगा सीट का अलॉटमेंट
(i) उम्मीदवार की श्रेणी [जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, जनरल-पीडब्ल्यूडी, जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी, ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी, एससी-पीडब्ल्यूडी, एसटी-पीडब्ल्यूडी]।
(ii) संबंधित रैंक लिस्ट में उम्मीदवार की स्थिति।
(iii) उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स की वरीयता का क्रम।
(iv) विभिन्न सीट श्रेणियों / सीट कोटा में सीटों की उपलब्धता जिसके लिए उम्मीदवार पात्र है।
आईआईटी की हेल्पडेस्क करेगी मदद
आईआईटी में दाखिला लेना है। किस रैंक पर कौन सी ब्रांच मिल सकती है। किस ब्रांच में दाखिला लेना बेहतर होगा। क्या डुअल डिग्री कोर्स ठीक है। संस्थान का माहौल, शिक्षा का स्तर, ब्रांच बदलने का विकल्प, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और आगे की पढ़ाई के मौके, कैम्पस लाइफ, हॉस्टल और छात्र गतिविधियां जैसे अनेक सवाल ऐसे हैं, जिनके बारे में न तो छात्रों को मालूम है और न ही उनके अभिभावकों को। आईआईटी कानपुर ने ऐसे सवालों के जवाब देने के लिए जोसा काउंसिलिंग हेल्पडेस्क शुरू की है। इसमें जेईई एडवांस्ड 2026 क्वालीफाई करने वाले छात्र अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। यह हेल्पडेस्क आईआईटी कानपुर की अकादमिक एवं करियर परिषद चला रही है।
जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 11 जून तक चलेगी। इसके बाद मॉक सीट अलॉटमेंट और अन्य राउंड होंगे। हेल्पडेस्क जुलाई मध्य तक सक्रिय रहेगी। हेल्पडेस्क एक व्हाट्सएप कम्युनिटी के माध्यम से चल रहा है, जिसमें अलग-अलग विभागों के ग्रुप बनाए गए हैं। यहां छात्र अपने सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं। साथ ही, आईआईटी कानपुर 9 जून को सुबह 10 बजे एक ऑनलाइन ओपन हाउस भी आयोजित कर रहा है। इसमें संस्थान के डायरेक्टर, डीन और प्रोफेसर छात्रों और अभिभावकों से सीधे बात करेंगे। ओपन हाउस में छात्र आईआईटी कानपुर की पढ़ाई, रिसर्च, प्लेसमेंट और कैम्पस से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। अकादमिक परिषद के महासचिव अद्वैत पांडे ने बताया कि यह पहल छात्रों को सही और अनुभव आधारित जानकारी देने के लिए शुरू की गई है।




साइन इन