josaa counselling 2026 dates: registration Schedule JoSAA Seat Matrix btech IIT NIT IIIT and GFTI documents list JOSAA : जोसा काउंसलिंग आवेदन कल से, IIT, NIT, IIIT व GFTI में BTech की 63000 सीटें, डॉक्यूमेंट लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

JOSAA : जोसा काउंसलिंग आवेदन कल से, IIT, NIT, IIIT व GFTI में BTech की 63000 सीटें, डॉक्यूमेंट लिस्ट

JOSAA Counselling 2026 registration dates: 2 जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई संस्थानों में 63000 से ज्यादा सीटें हैं।

Mon, 1 June 2026 02:33 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
JOSAA : जोसा काउंसलिंग आवेदन कल से, IIT, NIT, IIIT व GFTI में BTech की 63000 सीटें, डॉक्यूमेंट लिस्ट

JOSAA Counselling 2026 registration dates: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद कल 2 जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग ( JOSAA Counselling 2026 ) प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस वर्ष जोसा काउंसिलिंग की ओर से 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जाएगा। भारत में अभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई संस्थानों में 63000 से ज्यादा सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18,160 सीटें, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 सीटें और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (अन्य जीएफटीआई) में 10228 सीटें हैं।

जोसा काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल आने का इंतजार है। पिछले साल यह छह राउंड में हुई थी। इस बार भी इसके इतने ही राउंड होने के आसार हैं। पहला अलॉटमेंट ओपन रैंक से होगा। जिन विद्यार्थियों को पहले राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर प्रमाण-पत्र अपलोड कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।

क्या है जोसा में शामिल होने की योग्यता

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट में कहा गया है कि पास होने वाले उम्मीदवारों के 12वीं में चाहे कितने भी प्रतिशत अंक आए हों, वह जोसा काउंसलिंग में शामिल हो सकता है। हालांकि सीट की अंतिम पुष्टि/दाखिला इस बात पर निर्भर करेगा कि उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 ब्रोशर में बताए गए प्रतिशत-संबंधी पात्रता मानदंडों और अन्य लागू शर्तों को पूरा करता है या नहीं।

हालांकि आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी में प्रवेश के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी है। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं बिहार के शुभम कुमार, जेईई मेन के बाद एडवांस्ड में भी किया टॉप

आवश्यक दस्तावेज, कर लें ये डॉक्यूमेंट तैयार

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।

सीट अलॉकेशन प्रक्रिया में शामिल हैं:

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

- ऑप्शन भरना और लॉक करना

- इसके बाद संदर्भ के लिए मॉक सीट अलॉकेशन किया जाएगा।

- फिर आखिर में अंतिम सीट अलॉकेशन होगा।

- इसके बाद सीट स्वीकृति और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के शुभम कुमार ने किया जेईई एडवांस्ड में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

इन चीजों पर निर्भर होगा सीट का अलॉटमेंट

(i) उम्मीदवार की श्रेणी [जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, जनरल-पीडब्ल्यूडी, जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी, ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी, एससी-पीडब्ल्यूडी, एसटी-पीडब्ल्यूडी]।

(ii) संबंधित रैंक लिस्ट में उम्मीदवार की स्थिति।

(iii) उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स की वरीयता का क्रम।

(iv) विभिन्न सीट श्रेणियों / सीट कोटा में सीटों की उपलब्धता जिसके लिए उम्मीदवार पात्र है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन AIR 1 पाने वाले कबीर की एडवांस्ड में रैंक 2, लेकिन ड्रीम IIT नहीं

जोसा काउंसलिंग 2026

- जिन उम्मीदवारों ने JEE (Advanced) 2026 में रैंक हासिल की है, वे किसी IIT में सीट पाने के लिए जोसा में भाग लेने के पात्र हैं।

- प्रवेश के लिए पात्र सभी उम्मीदवारों को, पाठ्यक्रमों और संस्थानों के लिए अपनी पसंद (प्राथमिकता) भरकर संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

- पसंद भरने और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए विस्तृत निर्देश, JoSAA 2026 द्वारा 'JoSAA बिजनेस रूल 2026' के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

• संयुक्त सीट आवंटन का कार्यक्रम JoSAA 2026 द्वारा अलग से घोषित किया जाएगा।

• शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए IIT द्वारा पेश किए जाने वाले कोर्स की सूची, ऑनलाइन चॉइस भरने के समय उपलब्ध कराई जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।