JEE Advanced 2026 Toppers List : बिहार के शुभम कुमार ने किया जेईई एडवांस्ड में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
जेईई एडवांस्ड 2026 के पहले तीन टॉपर आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। आईआईटी में एंट्री दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है।

JEE Advanced 2026 Toppers List , Result OUT : जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पहले तीन टॉपर आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। आईआईटी में एंट्री दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम ने जेईई मेन के दोनों सेशन में पूरे 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हासिल किए थे। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर रहे जिन्होंने 360 में से 329 अंक हासिल किए। 360 में से 319 अंक हासिल कर जतिन चाहर तीसरे स्थान पर रहे।
JEE Advanced 2026 Toppers List : जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 टॉपर लिस्ट
रैंक , नाम, मार्क्स और आईआईटी जोन
रैंक 1 - शुभम कुमार - 360 में से 330 अंक, आईआईटी दिल्ली
रैंक 2- कबीर छिल्लर - 360 में से 329 अंक, आईआईटी दिल्ली
रैंक 3- जतिन चाहर - 360 में से 319 अंक, आईआईटी दिल्ली
रैंक 4 - मोहित शेखर शुक्ला | 319 | आईआईटी मद्रास
रैंक 5 - कुची संदीप | 318 | आईआईटी मद्रास
रैंक 6 - बी. जयरकृष्णा श्रीनिवास | 314 | आईआईटी बॉम्बे
रैंक 7 - अर्नव गौतम | 314 | आईआईटी दिल्ली
रैंक 8 - कनिष्क जैन | 313 | आईआईटी बॉम्बे
रैंक 9 - मेडिसेट्टी नागा सहर्षा | 312 | आईआईटी मद्रास
रैंक 10 - दर्श सिक्का | 311 | आईआईटी दिल्ली
लड़कियों में किसने किया ऑल इंडिया टॉप
आईआईटी दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे ने 360 में से 280 अंकों के साथ लड़कियों में टॉप किया है। आरोही की ऑल इंडिया रैंक ( CRL ) 77 रही।
लड़कियों में जोनवाइज टॉपरों की लिस्ट
जोन | नाम | सीआरएल (CRL) |
आईआईटी बॉम्बे | सान्वी पाटीदार | 158
आईआईटी दिल्ली | आरोही देशपांडे | 77
आईआईटी गुवाहाटी | अग्रिमा सिंह | 1857
आईआईटी कानपुर | अनुष्का अग्रवाल | 859
आईआईटी भुवनेश्वर | रेड्डी साई साहिति | 230
आईआईटी मद्रास | कोरुकोण्डा श्राव्या | 111
आईआईटी रुड़की | आशी | 781
किस कैटेगरी में किस विद्यार्थी ने किया टॉप (कैटेगरी वाइज टॉपरों की लिस्ट)
कैटेगरी | रैंक | नाम | जोन
ओपन (CRL) | 1 | शुभम कुमार | आईआईटी दिल्ली
GEN-EWS | 1 | बी. जयरकृष्णा श्रीनिवास | आईआईटी बॉम्बे
OBC-NCL | 1 | जतिन चाहर | आईआईटी दिल्ली
SC | 1 | कोविद बूब | आईआईटी बॉम्बे
ST | 1 | जतिन कुमार | आईआईटी दिल्ली
CRL-PwD | 1 | अर्श जैन | आईआईटी कानपुर
GEN-EWS-PwD | 1 | पार्वा पवन अग्रवाल | आईआईटी दिल्ली
OBC-NCL-PwD | 1 | नानाला नागा चैतन्य | आईआईटी मद्रास
SC-PwD | 1 | नवतेज | आईआईटी रुड़की
ST-PwD | 1 | आंचल पुरी | आईआईटी कानपुर
फाइनल आंसर-की जारी
इसके अलावा छात्र अपनी अंतिम उत्तर कुंजी भी देख सकते हैं। परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 187389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 179694 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए। इस परीक्षा में 56880 उम्मीदवार पास हुए हैं। पास उम्मीदवारों की कुल संख्या में से 10107 महिला उम्मीदवार हैं।
जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 ( JEE Advanced 2026 Qualifying Marks )
रैंक लिस्ट | प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक | न्यूनतम कुल अंक
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) | 8 | 92 |
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) रैंक लिस्ट | 7 | 82 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) रैंक लिस्ट | 7 | 82 |
एससी रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
एसटी रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट (CRL-PwD) | 4 | 46 |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी (OBC-NCL-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (GEN-EWS-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
एससी-पीडब्ल्यूडी (SC-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
एसटी-पीडब्ल्यूडी (ST-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |
प्रिपरेटरी कोर्स (PC) रैंक लिस्ट | 2 | 23 |
जोनवाइज टॉप 5 कैंडिडेट (Zone-wise Top 5 Candidates), किस जोन में किनका डंका
आईआईटी बॉम्बे
नाम सीआरएल (CRL)
बी. जयरकृष्णा श्रीनिवास 6
कनिष्क जैन 8
आर्यन रघुपाठी 12
मनु परमेश्वरन 13
आदित्य पवनकुमार ठाकुर 22
आईआईटी दिल्ली
नाम सीआरएल (CRL)
शुभम कुमार 1
कबीर छिल्लर 2
जतिन चाहर 3
अर्नव गौतम 7
दर्श सिक्का 10
आईआईटी गुवाहाटी
नाम सीआरएल (CRL)
यशराज सिंह 122
आकर्ष नमन 309
निकेत आनंद 319
अर्नव राज 329
आयुष्मान वत्स 333
आईआईटी कानपुर
नाम सीआरएल (CRL)
रिद्धेश अनंत बेंदाले 18
पार्थ माहेश्वरी 55
अन्वेष पटेल 68
अर्श जैन 131
आरव सोनी 155
आईआईटी भुवनेश्वर
नाम सीआरएल (CRL)
भावेश पात्रा 29
अल्लू रोहित 102
इप्शित पॉल 104
अबीर गोस्वामी 148
कृष्णवर्धन अग्रवाल 196
आईआईटी मद्रास
नाम सीआरएल (CRL)
मोहित शेखर शुक्ला 4
कुची संदीप 5
मेडिसेट्टी नागा सहर्षा 9
वेल्दुर्थी हर्षित 15
आरव गुप्ता 17
आईआईटी रुड़की
नाम सीआरएल (CRL)
निकुंज अग्रवाल 11
यजत सिंघल 21
अभिप्राय वर्मा 27
अमृत राज 30
अर्नव गांधी 36
अब जोसा ( JOSAA ) काउंसलिंग में लेना होगा हिस्सा
जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड पास किया है उन्हें दाखिले के लिए जोसा ( JoSAA 2026 ) काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जोसा काउंसलिंग 2 जून 2026 से शुरू होगी।
जोसा काउंसलिंग से देश के कुल 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी व 47 जीएफटीआई मिलाकर 127 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 62853 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें 23 आईआईटी की 18160 सीटें, 31 एनआईटी की 24525, 26 ट्रिपलआईटी की 9940 एवं 47 जीएफटीआई की 10228 सीटें शामिल हैं।
जोसा काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी
आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने के लिए 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 75 फीसदी नंबर होना चाहिए (एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 65 फीसदी) या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए।




साइन इन