JoSAA Counselling 2026 dates : for btech IIT NIT IIIT Admission registration apply today choice filling guidelines JoSAA : IIT, NIT, IIIT में BTech के लिए आज से करें आवेदन, 6 राउंड, 63000 सीटें, क्या हैं अहम तिथियां और नियम, Career Hindi News - Hindustan
More

JoSAA : IIT, NIT, IIIT में BTech के लिए आज से करें आवेदन, 6 राउंड, 63000 सीटें, क्या हैं अहम तिथियां और नियम

JoSAA Counselling 2026 Registration dates : जोसा काउंसलिंग के जरिए बीटेक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 2 जून से शुरू होगी। इससे कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में दाखिला मिलेगा।

Tue, 2 June 2026 09:59 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JoSAA : IIT, NIT, IIIT में BTech के लिए आज से करें आवेदन, 6 राउंड, 63000 सीटें, क्या हैं अहम तिथियां और नियम

JoSAA Counselling 2026 Registration dates : जोसा काउंसलिंग के जरिए बीटेक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 2 जून से शुरू होगी। ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईआईएससी बेंगलुरु में दाखिला जोसा काउंसलिंग से होगा। देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित इन संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन आज मंगलवार को शाम 5 बजे से शुरू होंगे। जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट एलोकेशन 13 जून 2026 को होगा।

कहां कितनी बीटेक सीटें

जोसा काउंसेलिंग 23 आईआईटी (18160 सीटें), 32 एनआईटी (24525 सीटें), 26 ट्रिपलआईटी (9940 सीटें) व 47 जीएफटीआई (10228 सीटें) संस्थानों में प्रवेश के लिए हो रही है। फाइनल सीटों की सूची जारी होने के बाद कुछ सीटें बढ़ सकती हैं। आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य संस्थान अपनी सीटों का ब्योरा जोसा को सौंपेगे। जोसा ने काउंसिलिंग-का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

रद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JAC दिल्ली काउंसलिंग 4 राउंड में, JEE स्कोर से दाखिला, नहीं चाहिए 75 फीसदी अंक

कौन कर सकता है जोसा काउंसलिंग के लिए एप्लाई

जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालिफाई किया है या जिनके पास जेईई मेन 2026 की रैंक है, वे जोसा काउंसलिंग (JoSAA 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता हैं। आईआईटी में एडमिशन के लिए एडवांस्ड 2026 में क्वालिफाई करना ज़रूरी होगा और एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईईएसटी और अन्य जीएफटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए जेईई मेन की रैंक जरूरी होगी।

मॉक सीट अलॉटमेंट और चॉइस लॉकिंग

असली सीट अलॉटमेंट शुरू होने से पहले, JoSAA 8 जून को उम्मीदवारों द्वारा दी गई पसंद के आधार पर मॉक सीट अलॉटमेंट 1 जारी करेगा। उम्मीदवारों को संभावित सीट नतीजों को समझने और सोच-समझकर फैसले लेने में मदद करने के लिए बाद में दूसरा मॉक अलॉटमेंट भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास फाइनल अलॉटमेंट राउंड शुरू होने से पहले तय समय सीमा के दौरान अपनी पसंद को लॉक करने का विकल्प भी होगा।

जोसा काउंसलिंग के 5 राउंड की अहम तिथियां

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग:

2 जून, 2026 (5 बजे से): JoSAA रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू; जोसा सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेजों का प्री-अपलोड शुरू।

8 जून, 2026 : उम्मीदवारों द्वारा भरी गई चॉइस के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 ।

10 जून, 2026 : मॉक सीट आवंटन-2 ; उम्मीदवार अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।

11 जून, 2026 : रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग समाप्त (चॉइस अपने आप लॉक हो जाएंगी); सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेज प्री-अपलोड समाप्त।

12 जून, 2026: JoSAA द्वारा डेटा का मिलान और सत्यापन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन AIR 1 पाने वाले कबीर की एडवांस्ड में रैंक 2, लेकिन ड्रीम IIT नहीं

राउंड 1:

13 जून, 2026 (10:00): पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगी

13 जून से 26 जून, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड)।

26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।

29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।

राउंड 2:

30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।

30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।

3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।

4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं बिहार के शुभम कुमार, जेईई मेन के बाद एडवांस्ड में भी किया टॉप

राउंड 3:

6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।

6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।

7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।

8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।

9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।

राउंड 4:

10 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (राउंड 4)।

10 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

11 जुलाई (10:00) से 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (केवल IITs/IISc के लिए विड्रॉल/एग्जिट का यह अंतिम राउंड है)।

13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (Round 4)।

14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान (Round 4)।

15 जुलाई, 2026 (17:00 तक): निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।

राउंड 5 (IITs/IISc के लिए अंतिम राउंड):

16 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (Round 5) - IITs/IISc के लिए सीट आवंटन का अंतिम राउंड।

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 5)।

21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): यदि कोई हो तो फीस समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर देने का अंतिम दिन। इस दिन IITs/IISc के लिए सीट आवंटन समाप्त हो जाएगा।

केवल NIT+ सिस्टम के लिए :

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने (राउंड 6) की शुरुआत।

17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): विड्रॉल क्वेरी रिस्पॉन्स।

22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 (17:00 तक): आंशिक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान।

आवश्यक दस्तावेज, कर लें ये डॉक्यूमेंट तैयार

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।

JoSAA काउंसलिंग 2026 फीस डिटेल्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। हालांकि जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है, उन्हें अपनी मिली हुई सीट पक्की करने के लिए सीट स्वीकार करने की फीस देनी होगी। फीस की डिटेल्स नीचे देखें:

एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी: ₹15,000

बाकी सभी कैंडिडेट्स: ₹30,000

काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद, जिन कैंडिडेट्स को NIT+ सिस्टम में सीटें मिली हैं, उन्हें आंशिक फीस भी देनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

SC, ST, PwD श्रेणियां: ₹20,000

अन्य सभी उम्मीदवार: ₹45,000

जोसा काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद, एडमिशन की कंफर्मेशन के लिए यह शुल्क देना अनिवार्य है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सीट अलॉकेशन प्रक्रिया में शामिल हैं:

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

- ऑप्शन भरना और लॉक करना

- इसके बाद संदर्भ के लिए मॉक सीट अलॉकेशन किया जाएगा।

- फिर आखिर में अंतिम सीट अलॉकेशन होगा।

- इसके बाद सीट स्वीकृति और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

इन चीजों पर निर्भर होगा सीट का अलॉटमेंट

(i) उम्मीदवार की श्रेणी [जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, जनरल-पीडब्ल्यूडी, जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी, ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी, एससी-पीडब्ल्यूडी, एसटी-पीडब्ल्यूडी]।

(ii) संबंधित रैंक लिस्ट में उम्मीदवार की स्थिति।

(iii) उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स की वरीयता का क्रम।

(iv) विभिन्न सीट श्रेणियों / सीट कोटा में सीटों की उपलब्धता जिसके लिए उम्मीदवार पात्र है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।