BTech : JAC दिल्ली काउंसलिंग 4 राउंड में, JEE Main स्कोर से दाखिला, नहीं चाहिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स
JAC Delhi Counselling 2026: जॉइंट एडमिशन कमिटी, दिल्ली ( जैक दिल्ली ) जेईई मेन स्कोर के जरिए बीटेक व अन्य कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स की जरूरत नहीं है।

JAC Delhi BTech Counselling 2026 DTU, NSUT, IIIT Delhi IGDTUW : दिल्ली में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परामर्श समिति (जेएसी) दिल्ली-2026 ने बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार के अधीन संचालित प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी नौ जून तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के तहत नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में प्रवेश दिए जाएंगे। jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी नामांकन कर सकते हैं।
चार राउंड में काउंसलिंग होगी
पांचों संस्थान दिल्ली सरकार के अधीन हैं, इसलिए यहां पर दाखिला के लिए 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। जबकि 15 फीसदी सीटें दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन के चार राउंड पर दाखिला होगा। सीटें बचने पर आगे काउंसलिंग रखी जाएगी।
जेईई पेपर-1 के स्कोर पर बीटेक और जेईई पेपर-2 के स्कोर पर बीआर्क में दाखिले होंगे। पहले राउंड के लिए मिड जून में सीटें अलॉट होंगी।
7855 सीटें
7855 सीटों पर दाखिला होगा, जिसमें 90 सीटें बैचलर्स इन आर्किटेक्चर के लिए होंगी।
फीस क्या है
आवेदन के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से जमा किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए helpdesk.jacdelhi2026@nsut.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी मेल कर सकते हैं।
क्या है पात्रता शर्तें, नहीं चाहिए JOSAA की तरह 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स
IIIT दिल्ली के लिए चाहिए 12वीं 70 फीसदी मार्क्स
पांच विषयों (जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स शामिल हैं) में कुल मिलाकर 70% अंक, और CBSE बोर्ड या उसके समकक्ष बोर्ड से कक्षा 12वीं मैथ्स में 70% अंक।
NSUT, DTU, IGDTUW, DSEU के लिए क्या है पात्रता
एनएसयूटी, डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीएसईयू द्वारा पेश किए जाने वाले B.Tech. प्रोग्राम और IGDTUW में Dual Degree B.Tech. (MAE) + MBA।
जो उम्मीदवार पीसीएम में कुल मिलाकर 60% या उससे ज़्यादा अंक हासिल करता है, और जिसने 12वीं लेवल पर इंग्लिश को एक विषय के तौर पर पास किया हो, और जिसके पास जेईई मेन पेपर 1 रैंक हो, वह B.Tech. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य होगा।




साइन इन