JEE Main Result: Several Students May Secure AIR 1 Topper in JEE Main 63000 BTech Seats in IIT NIT IIIT GFTI JEE Main Result : जेईई मेन में कई छात्रों को मिल सकती है ऑल इंडिया रैंक 1 , IIT NIT IIIT GFTI में BTech की 63000 सीटें, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main Result : जेईई मेन में कई छात्रों को मिल सकती है ऑल इंडिया रैंक 1 , IIT NIT IIIT GFTI में BTech की 63000 सीटें

इस वर्ष जेईई मेन के जारी किये गये परिणामों में ऑल इंडिया रैंक-1 पर कई छात्रों को आना तय है। इसका कारण जेईई मेन द्वारा दो विद्यार्थियों के समान टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने का मैथड है।

Fri, 10 April 2026 06:03 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
JEE Main Result : जेईई मेन में कई छात्रों को मिल सकती है ऑल इंडिया रैंक 1 , IIT NIT IIIT GFTI में BTech की 63000 सीटें

जेईई मेन बीई बीटेक परीक्षा इस वर्ष 22 से 28 जनवरी के बीच 10 और अप्रैल माह में दो से आठ अप्रैल के बीच 9 पारियों में संपन्न हुई। दोनों पारियों में मिलाकर इस वर्ष सर्वाधिक 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई मेन दी। परीक्षा का रिजल्ट ऑल इंडिया रैंक के साथ 20 अप्रैल को जारी किया जाना संभावित है। इस वर्ष जेईई मेन के जारी किये गये परिणामों में ऑल इंडिया रैंक-1 पर कई छात्रों को आना तय है। इसका कारण जेईई मेन द्वारा दो विद्यार्थियों के समान टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने का मैथड है। एनटीए द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार दो विद्यार्थियों के टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने पर सर्वप्रथम गणित का एनटीए स्कोर, इसमें टाइ होने पर फिजिक्स, इसके बाद केमिस्ट्री के एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी विषयों में टाई लगने की स्थिति में विद्यार्थियों के कुल सही एवं गलत जवाबों के प्राप्तांकों के अनुपात को देखा जाएगा।

इस स्थिति के बाद क्रमशः गणित, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री के सही एवं गलत उत्तरों के नंबर के अनुपात को देखा जाएगा। उपरोक्त सभी स्थितियों में टाइ लगने पर विद्यार्थियों की एक समान ऑल इंडिया रैंक ( JEE Main AIR ) जारी कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में जिन विद्यार्थियों का परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 है, उनकी एआईआर-1 जारी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन सेशन-2 कितनों ने दिया, रिजल्ट व आंसर-की कब, NTA ने बताई तिथियां

जेईई मेन आंसर-की कल

जेईई मेन सेशन-2 की आंसर-की 11 अप्रैल 2026 को जारी होगी। एनटीए अभ्यर्थियों को आंसर-की को चुनौती देने का अवसर भी देगा। जो छात्र प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करके किसी भी प्रश्न को चुनौती दे सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:85 पर्सेंटाइल पर BTech में कहां दाखिला संभव, देखें संभावित कॉलेज लिस्ट

जेईई मेन से IIT तक का रास्ता

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIIT में BTech सीट कितने जेईई मेन पर्सेंटाइल पर संभव

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई को मिलाकर 63000 सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 10228 सीटें हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।