JEE Main Result date : How many appeared jee mains result kab aayega answer key NTA announces dates jeemain JEE Main : 11 लाख में से जेईई मेन कितनों ने दिया, रिजल्ट व आंसर-की कब, NTA ने बताई तिथियां, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main : 11 लाख में से जेईई मेन कितनों ने दिया, रिजल्ट व आंसर-की कब, NTA ने बताई तिथियां

JEE Main Session 2 Result : जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा खत्म होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आंसर-की व रिजल्ट की डेट जारी कर दी है। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन सेशन-2 की आंसर-की 11 अप्रैल 2026 को जारी होगी।

Thu, 9 April 2026 08:52 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JEE Main : 11 लाख में से जेईई मेन कितनों ने दिया, रिजल्ट व आंसर-की कब, NTA ने बताई तिथियां

JEE Main Session 2 Result : जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा खत्म होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आंसर-की व रिजल्ट की डेट जारी कर दी है। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन सेशन-2 की आंसर-की 11 अप्रैल 2026 को जारी होगी। इसके बाद जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल 2026 को होगी। सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र आज 9 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। दूसरे सत्र की जेईई मेन परीक्षा के लिए 11,65,452 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 10,73,255 ने हिस्सा लिया। कुल उपस्थिति 93 फीसदी रही। आंसर-की व रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।

200 रुपये देकर आंसर की चैलेंज कर सकेंगे

एनटीए अभ्यर्थियों को आंसर-की को चुनौती देने का अवसर भी देगा। जो छात्र प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करके किसी भी प्रश्न को चुनौती दे सकेंगे।

खास बातें

जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 (BE BTech) के लिए भारत में कुल 11.06 लाख और विदेश में 4,229 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें लगभग 93% उपस्थिति और 97% आधार ऑथेंटिकेशन दर्ज किया गया। सेशन 2 पेपर 2 (BArch या BPlanning) के लिए, 54,953 घरेलू और 270 अंतर्राष्ट्रीय उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें 73% उपस्थिति और 97% आधार ऑथेंटिकेशन रहा।

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के 304 शहरों में लगभग 566 केंद्रों पर और 14 अंतर्राष्ट्रीय शहरों में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:85 पर्सेंटाइल पर BTech में कहां मिल सकता है दाखिला, देखें संभावित कॉलेज लिस्ट

अहम तारीखें

प्रश्न पत्र जारी 9 अप्रैल, 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी 11 अप्रैल, 2026

आपत्ति विंडो खुलना 11 अप्रैल, 2026 (संभावित)

रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल, 2026 (संभावित)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIIT में BTech सीट कितने जेईई मेन पर्सेंटाइल पर संभव

जेईई मेन से IIT तक का रास्ता

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AKTU इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब नया कोर्स, JEE व CUET से होता है यहां दाखिला

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई को मिलाकर 63000 सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 10228 सीटें हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।