JEE Main Result 2026: NTA Normalization Formula; Why JEE Main Percentile Matters More Than Raw Marks JEE Main Result 2026: जेईई मेन नंबर नहीं, 'पर्सेंटाइल' तय करेगा आपकी किस्मत; कैसे NTA तय करता है आपकी रैंक, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main Result 2026: जेईई मेन नंबर नहीं, 'पर्सेंटाइल' तय करेगा आपकी किस्मत; कैसे NTA तय करता है आपकी रैंक

Jeemain.nta.nic.in JEE Mains 2026 Result: अक्सर छात्र सोचते हैं कि अधिक नंबर (रॉ स्कोर) आने पर उनकी रैंक अच्छी होगी, लेकिन सच यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में जेईई मेन 2026 रैंक का फैसला आपके मार्क्स नहीं, बल्कि 'नॉर्मलाइजेशन' की प्रक्रिया और पर्सेंटाइल फॉर्मूला करता है।

Mon, 20 April 2026 03:07 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Main Result 2026: जेईई मेन नंबर नहीं, 'पर्सेंटाइल' तय करेगा आपकी किस्मत; कैसे NTA तय करता है आपकी रैंक

JEE Mains Session 2 Result 2026, jeemain.nta.nic.in: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई मेन 2026' के नतीजे आने ही वाले हैं। फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है जिसमें 2 फिजिक्स सेक्शन से 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। अब जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन-2 के पेपर 2 बीई बीटेक का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा। छात्रों के बीच अपने स्कोर को लेकर भारी उत्सुकता है, लेकिन इस परीक्षा में एक बात जो सबसे ज्यादा उलझन पैदा करती है, वह है— 'पर्सेंटाइल स्कोर'। अक्सर छात्र सोचते हैं कि अधिक नंबर (रॉ स्कोर) आने पर उनकी रैंक अच्छी होगी, लेकिन सच यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में रैंक का फैसला आपके मार्क्स नहीं, बल्कि 'नॉर्मलाइजेशन' की प्रक्रिया और पर्सेंटाइल फॉर्मूला करता है। JEE Main Result 2026 Live Updates

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर यह पर्सेंटाइल क्या बला है और एनटीए किस तरह आपके रॉ स्कोर (Raw Scores) को फाइनल रैंक में बदलता है।

क्या है पर्सेंटाइल और यह 'मार्क्स' से अलग कैसे है?

पर्सेंटाइल का मतलब आपके द्वारा प्राप्त प्रतिशत % नहीं होता। सरल शब्दों में कहें तो, पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि कितने प्रतिशत छात्रों ने आपसे कम या आपके बराबर अंक प्राप्त किए हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका स्कोर 99 पर्सेंटाइल है, तो इसका मतलब है कि परीक्षा में बैठने वाले 99% छात्र आपसे पीछे हैं। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है क्योंकि जेईई मेन की परीक्षा कई दिनों तक और अलग-अलग शिफ्टों में होती है। किसी शिफ्ट का पेपर आसान होता है तो किसी का बहुत कठिन। ऐसे में सभी छात्रों के साथ न्याय करने के लिए एनटीए 'नॉर्मलाइजेशन' का सहारा लेता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link

कैसे काम करता है NTA का फॉर्मूला?

एनटीए पर्सेंटाइल की गणना 7 दशमलव स्थानों (उदाहरण-99.1234567) तक करता है ताकि दो छात्रों के बीच 'टाई' (बराबर स्कोर) की स्थिति को कम किया जा सके। इसका फॉर्मूला कुछ इस प्रकार है:

पर्सेंटाइल स्कोर = 100 × (उस सेशन में उन उम्मीदवारों की संख्या जिनके रॉ स्कोर आपसे कम या बराबर हैं) / (उस सेशन में शामिल कुल उम्मीदवारों की संख्या)

इस फॉर्मूले की मदद से हर शिफ्ट के टॉपर को 100 पर्सेंटाइल मिलते हैं, चाहे उस शिफ्ट का पेपर कितना भी कठिन या आसान क्यों न रहा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE टॉपर्स की पहली पसंद, ये हैं देश के टॉप 5 IIT संस्थान

रॉ स्कोर से पर्सेंटाइल तक का सफर

रॉ स्कोर: परीक्षा के बाद सबसे पहले आपके सही और गलत उत्तरों के आधार पर रॉ स्कोर निकाला जाता है। हर शिफ्ट के छात्रों के स्कोर को अलग-अलग पर्सेंटाइल में बदला जाता है। अंत में सभी शिफ्ट्स के पर्सेंटाइल को मिलाकर एक मास्टर लिस्ट तैयार की जाती है, जिसे 'एनटीए स्कोर' कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT-NIT नहीं मिला तो न हों परेशान, ये हैं देश के टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज

जब दो छात्रों के पर्सेंटाइल बराबर हों, तब क्या होगा?

अगर दो या दो से अधिक छात्रों का कुल पर्सेंटाइल बराबर हो जाता है, तो रैंक तय करने के लिए एक विशेष 'टाई-ब्रेकिंग' नियम अपनाया जाता है। सबसे पहले गणित का पर्सेंटाइल देखा जाता है। उसके बाद फिजिक्स और फिर केमिस्ट्री का स्कोर देखा जाता है। यदि फिर भी बात न बने, तो कम गलत उत्तर देने वाले छात्र को प्राथमिकता दी जाती है। अंत में आयु और एप्लिकेशन नंबर जैसे मानकों का उपयोग किया जाता है।

फाइनल रैंक का निर्धारण

जेईई मेन साल में दो बार होता है, इसलिए एनटीए छात्र के दोनों सत्रों में से 'बेस्ट स्कोर' को चुनता है। उसी बेस्ट पर्सेंटाइल के आधार पर 'ऑल इंडिया रैंक' (AIR) जारी की जाती है।

यही कारण है कि कभी-कभी 180 नंबर पाने वाला छात्र 200 नंबर पाने वाले छात्र से बेहतर रैंक हासिल कर लेता है, बशर्ते उसका पेपर कठिन शिफ्ट में रहा हो। इसलिए, नतीजे आने पर केवल अपने नंबरों को न देखें, बल्कि अपनी शिफ्ट की कठिनाई और पर्सेंटाइल स्कोर पर ध्यान दें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।