JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी, 2 सवाल हुए ड्रॉप
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के सेशन-2 के लिए फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। जिसमें 2 फिजिक्स सेक्शन से 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं।

JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए देश की इस सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि सत्र-2 का परीक्षा परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए फाइनल आंसर-की में 2 फिजिक्स सेक्शन से 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं।
क्या है फाइनल आंसर-की का महत्व?
आमतौर पर एनटीए पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करता है, जिस पर छात्रों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। एक्सपर्ट द्वारा उन चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद 'फाइनल आंसर-की' तैयार की जाती है। इसी आंसर-की के आधार पर छात्रों का अंतिम स्कोर और परसेंटाइल तैयार किया जाता है। यदि किसी प्रश्न को एनटीए द्वारा ड्रॉप किया गया है, तो उसके अंक बोर्ड के नियमों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को दिए जाते हैं।
फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का फॉलो कर अपनी आंसर-की देख सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी।
4. इसमें विषयवार और शिफ्टवार सही उत्तरों का मिलान करें।
5. भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू
फाइनल आंसर-की जारी होना इस बात का संकेत है कि एनटीए ने परिणाम तैयार कर लिए हैं। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो फाइनल आंसर-की आने के कुछ ही घंटों के भीतर या उसी दिन शाम तक जेईई मेन का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, जो अब बेसब्री से अपने परसेंटाइल स्कोर का इंतजार कर रहे हैं।
ड्रॉप किए गए प्रश्नों के अंक
इस बार की फाइनल आंसर-की में कुछ तकनीकी खामियों या गलतियों के कारण यदि किसी प्रश्न को हटाया गया है, तो उसके पूरे अंक उन सभी छात्रों को मिलते हैं जिन्होंने उस शिफ्ट में परीक्षा दी थी। इससे कई छात्रों के कुल स्कोर में सुधार होने की संभावना रहती है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
जैसे ही रिजल्ट का लिंक सक्रिय होगा, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में छात्र धैर्य रखें और रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि पहले से तैयार रखें। छात्र नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें ताकि उन्हें पल-पल की अपडेट मिलती रहे।




साइन इन