JEE Main : कितने पर्सेंटाइल पर कौन सा NIT मिलने के चांस, BTech CSE व ECE सीट मिलने की कितनी संभावना
एनटीए स्कोर के आधार पर छात्रों में अपने-अपने पर्सेंटाइल के अनुसार एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में प्रवेश को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। वहीं 99.5 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के जनवरी सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। जेईई-मेन के परिणाम सात डेसीमल स्थान तक पर्सेंटाइल के रूप में घोषित किए गए हैं। एनटीए स्कोर के आधार पर छात्रों में अपने-अपने पर्सेंटाइल के अनुसार एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में प्रवेश को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। वहीं 99.5 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इन संस्थानों में मिल सकता है दाखिला
- अभ्यर्थियों का 99 पर्सेंटाइल से अधिक है, उन्हें शीर्ष एनआईटी जैसे त्रिची, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट, जयपुर, कुरूक्षेत्र एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचेज (जैसे-CSE, ECE, ME, CE आदि) मिलने की संभावनाएं स्पष्ट बन रही हैं।
- वहीं 99 से 98 पर्सेंटाइल है तो उन्हें शीर्ष के टॉप 10 एनआईटी की कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के साथ-साथ टॉप 10-20 एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ में कोर ब्रांच मिलने की संभावनाएं बन सकती है। इन एनआईटी में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल हैं। टॉप NITs में एडमिशन के लिए जनरल कैटेगरी का जेईई मेन स्कोर लगभग 99+ या 99 परसेंटाइल देखा गया है।
टॉप-20 एनआईटी की कोर ब्रांच में मिल सकता है दाखिला
98 से 96 पर्सेन्टाइल स्कोर होने पर टॉप-20 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांच एवं शेष एनआईटी जिसमें नोर्थईस्ट के एनआईटी के साथ-साथ पटना, रायपुर, अगरतला, श्रीनगर, सिल्चर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़, जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। 96 से 94 पर्सेन्टाइल स्कोर होने पर टॉप 25 से 31 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांच एवं जीएफटीआई में प्रवेश मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।
एनआईटी दाखिले में पिछले साल की जेईई मेन की क्लोजिंग रैंक
एनआईटी तिरुचिरापल्ली : 1449
• एनआईटी कर्नाटक सुरथकल : 1827
• एनआईटी वारंगल : 2409
• एनआईटी राउरकेला : 3431
• मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद: 4594
• एनआईटी कालीकट : 5222
• मालवीय एनआईटी जयपुर : 5601
• विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर : 6359
• एनआईटी दिल्ली : 7651
• सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत : 8130
• एनआईटी जमशेदपुर : 8902
• एनआईटी दुर्गापुर: 9836
• एनआईटी जालंधर : 11262
• एनआईटी हमीरपुर: 12586
• एनआईटी सिलचर: 12665
• एनआईटी रायपुर: 13559
• एनआईटी गोवा: 13640
• एनआईटी पटना: 14996
• एनआईटी आंध्र प्रदेश: 18183
• एनआईटी उत्तराखंड: 18491
• एनआईटी पुडुचेरी कराईकल: 19758
• एनआईटी अगरतला: 22013
• एनआईटी मेघालय: 24074
• एनआईटी श्रीनगर: 26171
• एनआईटी सिक्किम: 26616
• एनआईटी मणिपुर: 33098
• एनआईटी मिजोरम: 37751
• एनआईटी नागालैंड: 39594




साइन इन