JEE Main Final Answer Key 2026 Released at jeemain.nta.nic.in : Direct Link to Download PDF JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप

JEE Main Final Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के पहले सत्र (Session 1) के लिए फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है।

Mon, 16 Feb 2026 11:02 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप

JEE Main 2026 Final Answer Key Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के पहले सत्र (Session 1) के लिए फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए देश की इस सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि सत्र-1 का परीक्षा परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। इस बार कुल 9 सवालों को हटा (ड्रॉप) दिया गया है। जिन छात्रों की शिफ्ट में ये सवाल थे, उन्हें नियमानुसार इनके पूरे अंक दिए जाएंगे।

क्या है फाइनल आंसर-की का महत्व?

आमतौर पर एनटीए पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करता है, जिस पर छात्रों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। एक्सपर्ट द्वारा उन चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद 'फाइनल आंसर-की' तैयार की जाती है। इसी आंसर-की के आधार पर छात्रों का अंतिम स्कोर और परसेंटाइल तैयार किया जाता है। यदि किसी प्रश्न को एनटीए द्वारा ड्रॉप किया गया है, तो उसके अंक बोर्ड के नियमों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को दिए जाते हैं।

फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का फॉलो कर अपनी आंसर-की देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी।

4. इसमें विषयवार और शिफ्टवार सही उत्तरों का मिलान करें।

5. भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू

फाइनल आंसर-की जारी होना इस बात का संकेत है कि एनटीए ने परिणाम तैयार कर लिए हैं। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो फाइनल आंसर-की आने के कुछ ही घंटों के भीतर या उसी दिन शाम तक जेईई मेन का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, जो अब बेसब्री से अपने परसेंटाइल स्कोर का इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: जेईई मेन रिजल्ट आज, jeemain.nta.nic.in पर फाइनल आंसर-की जारी
ये भी पढ़ें:बिना JEE दिए IIT में एंट्री, इन कोर्सेज से संवारें अपना भविष्य
ये भी पढ़ें:जेईई मेन रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड?

ड्रॉप किए गए प्रश्नों के अंक

इस बार की फाइनल आंसर-की में कुछ तकनीकी खामियों या गलतियों के कारण यदि किसी प्रश्न को हटाया गया है, तो उसके पूरे अंक उन सभी छात्रों को मिलते हैं जिन्होंने उस शिफ्ट में परीक्षा दी थी। इससे कई छात्रों के कुल स्कोर में सुधार होने की संभावना रहती है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

जैसे ही रिजल्ट का लिंक सक्रिय होगा, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में छात्र धैर्य रखें और रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि पहले से तैयार रखें। छात्र नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें ताकि उन्हें पल-पल की अपडेट मिलती रहे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।