JEE Main 2026 Topper : मिलिए जेईई मेन टॉपर अर्नव गौतम से, IIT का सबसे मलाईदार BTech CSE कोर्स है टारगेट
जेईई मेन टॉपरों की लिस्ट में राजस्थान के अर्नव गौतम शामिल हैं जिन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। अपनी सफलता पर अर्नव गौतम ने कहा कि उनके माता-पिता दोनों आर्ट्स बैकग्राउंड से थे, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ में ही तय कर लिया था

JEE Main 2026 Topper: जेईई मेन 2026 सेशन-1 के बीटेक बीई पेपर का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार 12 स्टूडेंट्स ने पूरे 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं। इन टॉपरों की लिस्ट में राजस्थान के अर्नव गौतम शामिल हैं जिन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। अपनी सफलता पर अर्नव गौतम ने कहा कि उनके माता-पिता दोनों ह्यूमैनिटीज बैकग्राउंड से थे, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ में ही तय कर लिया था कि वह इंजीनियर बनेंगे। उनकी मां ने बताया, ‘अर्नव हमेशा से होनहार था और अपनी पढ़ाई में बहुत ईमानदार था। उसका शेड्यूल टाइट रहता है। पढ़ाई के मामले में वह आत्मनिर्भर भी है। अर्नव ने कोचिंग के साथ पूरी मेहनत से पढ़ाई की और कोचिंग की मदद से नोट्स बनाए।’
इंडियन एक्सप्रेस से उन्होंने कहा कि अपने तैयारी के टाइट शेड्यूल के बावजूद गौतम ने अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों को तव्वजौ दी। कोचिंग से रात करीब 9 बजे आने के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ क्रिकेट खेलता था। गौतम ने कहा, 'मेरा मानना है कि किसी कॉन्सेप्ट को सही तरह से समझने के लिए सेल्फ-स्टडी सबसे जरूरी चीज है, लेकिन प्रोफेशनल कोचिंग के बिना सही दिशा ढूंढना लगभग नामुमकिन है। जेईई जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में डाउट्स का तुरंत सॉल्यूशन सबसे जरूरी है।
पहले केमिस्ट्री, फिर फिजिक्स और अंत में मैथ्स के प्रश्न हल किए
गौतम ने बताया कि जेईई मेन 2026 में अच्छी रैंक पाने का रास्ता एग्जाम के प्रति उनके अप्रोच से ही बना। उन्होंने पहले केमिस्ट्री, फिर फिजिक्स के प्रश्न अटेम्प्ट किए। मैथ्स को आखिरी स्टेप के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा, “मेरे डिसिप्लिन्ड टाइम मैनेजमेंट ने न सिर्फ मुझे जल्दी पेपर खत्म करने में मदद की, बल्कि इसने मुझे पूरे एग्जाम को फिर से जांचने के लिए एक जरूरी बफर जोन भी दिया। इस फाइनल स्वीप ने मुझे गलतियां पकड़ने में मदद की जिससे गलती की गुंजाइस खत्म हो गई और अच्छा रिजल्ट पक्का हो गया।'
आईआईटी बॉम्बे से बीटेक सीएसई है टारगेट
जेईई मेन टॉपर ने बताया कि वह आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं और जेईई एडवांस्ड 2026 में टॉप रैंक लाने का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आईआईटी बॉम्बे का बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स हर साल जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की टॉप चॉइस रहता है। देश-विदेश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों की ओर से मिलने वाले मोटे सैलरी पैकेज इसकी बड़ी वजह रही है।
र
किन 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया, देखें टॉपरों की लिस्ट
श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (NCT)
नरेंद्रबाबूगरी माहिथ - आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार - बिहार
कबीर छिल्लर - राजस्थान
चिरंजीब कर - राजस्थान
भावेश पात्रा - ओडिशा
अनय जैन - हरियाणा
अर्णव गौतम - राजस्थान
पासला मोहित - आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया - महाराष्ट्र
पुरोहित निमय - गुजरात
विवान शरद माहिश्वरी - तेलंगाना
जेईई मेन के स्टेटवाइज टॉपर ( JEE Main State wise Topper List)
दिल्ली (NCT): श्रेयस मिश्रा (100.00)
आंध्र प्रदेश: नरेन्द्रबाबू गारी महित (100.00) और पासाला मोहित (100.00)
बिहार: शुभम कुमार (100.00)
राजस्थान: कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम (सभी 100.00)
ओडिशा: भावेष पात्रा (100.00)
हरियाणा: अनय जैन (100.00)
महाराष्ट्र: माधव विराड़िया (100.00)
गुजरात: पुरोहित निमय (100.00)
तेलंगाना: विवान शरद माहेश्वरी (100.00)
उत्तर प्रदेश: उत्कर्ष (99.9992497)
कर्नाटक: ए विष्णु साई तेजा (99.9992454)
तमिलनाडु: अजै पी (99.9992380)
मध्य प्रदेश: रिद्धेश अनंत बेंडाले (99.9992186)
पश्चिम बंगाल: कुंतल चौधरी (99.9984908)
पंजाब: भरत बंसल (99.9976982)
चंडीगढ़: कपिश मित्तल और आदित्य गुप्ता (99.9945899)
झारखंड: वैष्णवी कुमारी (99.9775257)
केरल: वैष्णव ईएनके (99.9763781)
जम्मू और कश्मीर: अमितेश्वर सिंह और अभिनव बट्टा (99.8351331)
बाहर भारत : डेविस साजू जॉन (99.9148010)




साइन इन