JEE Main Result 2026 Live Updates , jeemain.nta.nic.in : देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में से एक JEE Main 2026 के Session 2 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है। National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित करते हुए लाखों छात्रों की धड़कनों को राहत दी है। इस साल Session 2 में करीब 11.23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। बात करें रिजल्ट की तो पेपर 1 (BE/BTech) के लिए लगभग 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 93% छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यह आंकड़ा बताता है कि JEE Main अब भी देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक बना हुआ है।
JEE Advanced के लिए रास्ता साफ
जो छात्र इस परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अब JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जो भारत के प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश का मुख्य द्वार मानी जाती है।
कट-ऑफ की भूमिका समझिए
JEE Main का कट-ऑफ परसेंटाइल बेहद महत्वपूर्ण होता है। यही तय करता है कि कौन सा छात्र JEE Advanced के लिए योग्य होगा और आगे JoSAA Counselling में भाग ले सकेगा। कट-ऑफ हर साल छात्रों की संख्या, पेपर की कठिनाई और प्रदर्शन के आधार पर बदलता है।
NTA Score कैसे बनता है?
NTA द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छात्रों के स्कोर की गणना दो चरणों में होती है। सबसे पहले Raw Score निकाला जाता है, हर सही उत्तर के लिए +4 अंक और हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक होते हैं। इसके बाद, चूंकि परीक्षा कई शिफ्ट्स में होती है, इसलिए इन Raw Scores को नॉर्मलाइज किया जाता है। यही नॉर्मलाइज्ड स्कोर आगे चलकर NTA Score (Percentile) में बदलता है
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें
स्टेप 1 - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- ‘JEE Main Session 2 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें। डिटेल्स सब्मिट करें।
स्टेप 4- जेईई मेन सेशन - 2 का स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
20 Apr 2026, 10:32:15 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे और इसके लिए कौन पात्र है?
JEE Main Result 2026 Live : जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने जेईई मेन्स (JEE Mains) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और कट-ऑफ के आधार पर क्वालीफाई किया है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।
20 Apr 2026, 10:24:10 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 सेशन 2 में जेंडर-वाइज कितने छात्रों ने भाग लिया?
JEE Main Result 2026 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के पेपर-1 में छात्रों की भारी भागीदारी देखी गई है, जिसमें 7.08 लाख से अधिक पुरुष उम्मीदवार और 3.26 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हुए। पंजीकरण के आंकड़े बताते हैं कि जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी जैसी सभी श्रेणियों में देश भर के इंजीनियरिंग उम्मीदवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया है।
20 Apr 2026, 10:08:02 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन (JEE Main) 2026 के फाइनल रिजल्ट की मुख्य विशेषताएं क्या हैं और दिल्ली व राजस्थान से कितने टॉपर्स रहे हैं?
JEE Main Result 2026 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जहां छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल के परिणामों में दिल्ली से 3 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल कर बाजी मारी है, जबकि राजस्थान से 4 और बिहार से 1 छात्र ने परफेक्ट स्कोर के साथ टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। यह रिजल्ट छात्रों के कड़े परिश्रम को दर्शाता है, जिसके बाद अब वे जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकेंगे।
20 Apr 2026, 09:55:38 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए कितने अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था ?
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए कुल 11,10,904 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 10,34,330 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 26 छात्रों को जेईई मेन रिजल्ट 2026 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है।
20 Apr 2026, 09:46:28 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन में 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले प्रमुख टॉपर्स कौन हैं?
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 टॉपर्स लिस्ट-
1.आरुष सिंघल ,चंडीगढ़
2. जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी ,आंध्र प्रदेश
3. श्रेयस मिश्रा (SHREYAS MISHRA),दिल्ली (NCT)
4. मंथा शिव कामेश ,तेलंगाना
5. सिद्धार्थ श्रीकांत अथाले ,महाराष्ट्र
6. नरेंद्रबाबू गारी महित ,आंध्र प्रदेश
7. थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ ,आंध्र प्रदेश
8. अर्णव गांधी ,हरियाणा
9. शुभम कुमार ,बिहार
10. आदित्य गुप्ता ,दिल्ली (NCT)
11. थम्मीना गिरीश ,तमिलनाडु
12. कबीर छिल्लर ,राजस्थान
13. चिरंजीब कर ,राजस्थान
14. भावेश पात्रा ,ओडिशा
15. अनय जैन ,हरियाणा
16. अथर्व पंजाबी ,दिल्ली (NCT)
17. अर्णव गौतम ,राजस्थान
18. दोराला भवितेश रेड्डी ,तेलंगाना
19. पासाला महित ,आंध्र प्रदेश
20. माधव विरारिया ,महाराष्ट्र
21. पुरोहित निमय ,गुजरात
22. साई ऋत्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला ,तेलंगाना
23. विवान शरद माहेश्वरी ,तेलंगाना
24. बिजम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी ,आंध्र प्रदेश
25. यशवर्धन ,राजस्थान
26. ऋषि प्रेमनाथ ,तेलंगाना
20 Apr 2026, 09:40:24 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : JEE Advanced के लिए अलग-अलग कैटेगरी का कट-ऑफ क्या है?
JEE Main Result 2026 Live : JEE Advanced के लिए अलग-अलग कैटेगरी का कट-ऑफ है-
अनरिजर्ल्ड (UR-ALL): जनरल कैटेगरी के उन छात्रों को JEE Advanced देने का मौका मिलेगा, जिनका NTA स्कोर 100.0000000 से लेकर 93.4123549 के बीच है।
ईडब्ल्यूएस (EWS-ALL): आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ का दायरा 93.4105172 से लेकर 82.4164528 तक रखा गया है।
ओबीसी (OBC-ALL): अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी मुकाबला कम नहीं है। इनका कट-ऑफ 93.4105172 से शुरू होकर 80.9232583 के बीच तय किया गया है।
एससी (SC-ALL): अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 93.4105172 से 63.9172792 तक है।
एसटी (ST-ALL): अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ये कट ऑफ 93.4041748 से 52.0174712 के बीच रखा गया है।
20 Apr 2026, 09:35:09 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : क्या जेईई मेन 2026 के रिजल्ट के बाद अंकों की दोबारा जांच या री-इवैल्यूएशन कराया जा सकता है?
JEE Main Result 2026 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट कर दिया है कि जेईई मेन 2026 सेशन 2 के परिणाम अब पूरी तरह से फाइनल हैं और इसमें अंकों के दोबारा मूल्यांकन या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है। यह फाइनल रिजल्ट उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की गहन समीक्षा के बाद जारी की गई 'अपडेटेड आंसर की' पर आधारित है। इसलिए, एनटीए इस संबंध में किसी भी नए आवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं करेगा और जो स्कोरकार्ड जारी किया गया है, उसे ही अंतिम माना जाएगा।
20 Apr 2026, 09:31:37 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 का स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर भी मिलेगा
JEE Main Result 2026 Live : एनटीए (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 के स्कोरकार्ड की एक कॉपी छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल पते पर भी भेजी जाएगी। इसका मतलब है कि छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे, बल्कि अपने ईमेल के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रख सकेंगे।
20 Apr 2026, 09:28:18 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : NTA Score कैसे बनता है?
JEE Main Result 2026 Live : NTA द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छात्रों के स्कोर की गणना दो चरणों में होती है। सबसे पहले Raw Score निकाला जाता है, हर सही उत्तर के लिए +4 अंक और हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक होते हैं। इसके बाद, चूंकि परीक्षा कई शिफ्ट्स में होती है, इसलिए इन Raw Scores को नॉर्मलाइज किया जाता है। यही नॉर्मलाइज्ड स्कोर आगे चलकर NTA Score (Percentile) में बदलता है।
20 Apr 2026, 09:17:07 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में किन छात्रों ने 100 एनटीए (NTA) स्कोर हासिल कर टॉप किया है?
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में कुल 12 छात्रों ने 100 परफेक्ट स्कोर हासिल किया है, जबकि दूसरे सेशन में यह संख्या 14 रही। पहले सेशन के प्रमुख टॉपर्स में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब कार और अर्णव गौतम शामिल हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश से नरेंद्रबाबू गरी महिथ और पासला मोहिथ, बिहार से शुभम कुमार, ओडिशा से भावेश पात्रा, हरियाणा से अनय जैन, महाराष्ट्र से माधव विरादिया, गुजरात से पुरोहित निमय और तेलंगाना से विवान शरद महेश्वरी ने भी 100 एनटीए स्कोर प्राप्त कर टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
20 Apr 2026, 09:10:56 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के परिणामों में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा और टॉपर कौन रही हैं?
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के नतीजों में इस बार एक भी महिला उम्मीदवार 100 परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाई है; 100 स्कोर पाने वाले सभी 26 उम्मीदवार पुरुष हैं। महिला वर्ग में तेलंगाना की छात्रा ने 99.9982287 स्कोर के साथ देश भर में टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा की आशी ग्रेवाल रहीं (जो पहले सेशन की महिला टॉपर थीं)। टॉप पांच महिला उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर राजस्थान की छात्राएं हैं और पांचवें नंबर पर दिल्ली की उम्मीदवार ने अपनी जगह बनाई है।
20 Apr 2026, 09:09:30 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन (JEE Mains) 2026 के नतीजों के अनुसार कितने छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र माने गए हैं?
JEE Main Result 2026 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए जेईई मेन्स 2026 के परिणामों के अनुसार, इस साल कुल 2,50,182 छात्र जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में बैठने के लिए योग्य पाए गए हैं। यह संख्या विभिन्न श्रेणियों (जैसे जनरल, ओबीसी, एससी/एसटी) के कट-ऑफ के आधार पर निर्धारित की गई है, और अब ये सफल छात्र देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) में प्रवेश के लिए होने वाली अगली कड़ी की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
20 Apr 2026, 09:05:10 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन टॉपर्स सबसे ज्यादा इन राज्यों से निकले
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन 2026 के नतीजों में दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा देखने को मिला है, जहां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे अधिक 5-5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है । इसके अलावा राजस्थान से 4 और दिल्ली से 3 परीक्षार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं । वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 उम्मीदवारों को परफेक्ट स्कोर मिला है, जबकि बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा और चंडीगढ़ से 1-1 छात्र ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है ।
20 Apr 2026, 08:47:25 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : यहां देखें जेईई मेन सेशन 2 के टॉपर्स की लिस्ट
JEE Main Result 2026 Live : यहां देखें जेईई मेन सेशन 2 के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार जेईई मेन सेशन 2 में 26 छात्रों का नाम NTA स्कोर में 100 पर्सेंटाइल वालों की लिस्ट में दर्ज है।
- चंडीगढ़ से आरुष सिंघल
- आंध्र प्रदेश से जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डी, नरेंद्रबाबू गरी महित, थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ, पसला मोहित और बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी
- दिल्ली (NCT) के रहने वाले श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी
- तेलंगाना से मन्था शिव कामेश, दोरनाला भवितेश रेड्डी, साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला, विवान शरद महिस्वरी और ऋषि प्रेमनाथ
- महाराष्ट्र के सिद्धार्थ श्रीकांत आठले और माधव विरडिया
- राजस्थान से कबीर छिल्लर, चिरांजीब कर, अर्णव गौतम और यशवर्धन
- हरियाणा से अर्णव गांधी और अनय जैन
- बिहार से शुभम कुमार
- तमिलनाडु से थम्मीना गिरीश
- ओडिशा से भावेश पात्रा
- गुजरात से पुरोहित निमय
20 Apr 2026, 08:28:33 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : JEE Advanced के लिए जारी कटऑफ लिस्ट
JEE Main Result 2026 Live: JEE Advanced के लिए जारी कटऑफ लिस्ट। यहां देखें -
अनरिजर्व्ड (UR-ALL): जनरल कैटेगरी के उन छात्रों को JEE Advanced देने का मौका मिलेगा, जिनका NTA स्कोर 100.0000000 से लेकर 93.4123549 के बीच है।
ईडब्ल्यूएस (EWS-ALL): आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ का दायरा 93.4105172 से लेकर 82.4164528 तक रखा गया है।
ओबीसी (OBC-ALL): अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी मुकाबला कम नहीं है। इनका कट-ऑफ 93.4105172 से शुरू होकर 80.9232583 के बीच तय किया गया है।
एससी (SC-ALL): अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 93.4105172 से 63.9172792 तक है।
एसटी (ST-ALL): अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ये कट-ऑफ 93.4041748 से 52.0174712 के बीच रखा गया है।
20 Apr 2026, 07:51:42 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी, 26 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, 26 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल मिला है।
यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीख
स्टेप 1 - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- ‘JEE Main Session 2 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें। डिटेल्स सब्मिट करें।
स्टेप 4- जेईई मेन सेशन - 2 का स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
20 Apr 2026, 03:12:14 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 बेस्ट स्कोर कैसे लिया जाता है?
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन के दोनों सत्रों के समापन के बाद, छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके दोनों सत्रों में से प्राप्त बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर किया जाता है। इसी स्कोर के जरिए फाइनल ऑल इंडिया रैंक तैयार की जाती है। इस रैंकिंग में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार ही प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में बैठने के पात्र माने जाते हैं।
20 Apr 2026, 03:12:02 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड पर इन महत्वपूर्ण डिटेल्स को जरूर चेक करें-
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के लिए अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर।
2. NTA पर्सेंटाइल स्कोर।
3. उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक।
4. जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग स्टेटस।
20 Apr 2026, 03:11:46 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट के लिए इस वेबसाइट पर करें भरोसा
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम जल्द ही किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। जैसे ही परिणाम जारी होगा छात्र केवल jeemain.nta.ac.in, https://nta.ac.in पर ही भरोसा करें।
20 Apr 2026, 03:11:06 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन - 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन - 2 फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है जिसमें 2 फिजिक्स सेक्शन से 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। अब जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन-2 के पेपर 2 बीई बीटेक का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा। कभी भी परिणाम जारी हो सकता है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
20 Apr 2026, 03:10:04 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट से पहले ऐसे लगाएं अपने संभावित स्कोर का अंदाजा
JEE Main Result 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने जेईई मेन 2026 सेशन 2 (पेपर 1, बीई और बीटेक) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस आंसर की में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्न आईडी के साथ सही उत्तर दिए गए हैं, जिनके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। अब नतीजे कभी भी जारी हो सकती है। फाइनल आंसर की में दो प्रश्न ड्रॉप हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी जारी अंतिम उत्तरों से अपने जवाब मिलान कर रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
20 Apr 2026, 02:31:51 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन में कई छात्रों को मिल सकती है ऑल इंडिया रैंक 1
JEE Main Result 2026 Live: इस वर्ष जेईई मेन के जारी किये गये परिणामों में ऑल इंडिया रैंक-1 पर कई छात्रों को आना तय है। इसका कारण जेईई मेन द्वारा दो विद्यार्थियों के समान टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने का मैथड है। एनटीए द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार दो विद्यार्थियों के टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने पर सर्वप्रथम गणित का एनटीए स्कोर, इसमें टाइ होने पर फिजिक्स, इसके बाद केमिस्ट्री के एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी विषयों में टाई लगने की स्थिति में विद्यार्थियों के कुल सही एवं गलत जवाबों के प्राप्तांकों के अनुपात को देखा जाएगा। इस स्थिति के बाद क्रमशः गणित, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री के सही एवं गलत उत्तरों के नंबर के अनुपात को देखा जाएगा। उपरोक्त सभी स्थितियों में टाइ लगने पर विद्यार्थियों की एक समान ऑल इंडिया रैंक ( JEE Main AIR ) जारी कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में जिन विद्यार्थियों का परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 है, उनकी एआईआर-1 जारी होगी।
20 Apr 2026, 02:31:26 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: JEE Advanced 2026 के लिए कब से भरे जाएंगे फॉर्म
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 23 अप्रैल से की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 तय की गई है। फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है और एडमिट कार्ड जारी होने का दिन 11 मई 2026 को निर्धारित है। परीक्षा के लिए डी-डे यानी परीक्षा का दिन 17 मई 2026 को तय किया गया है। वहीं रिजल्ट की घोषणा 1 जून 2026 को होगी। ऐ
उम्र सीमा और छूट के नियम
उम्र की भी अपनी एक सीमा तय की गई है। अगर आप जनरल (सामान्य), ओबीसी या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आते हैं, तो आपकी जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं, अगर आप एससी , एसटी या दिव्यांग कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं, तो आपको नियमों के मुताबिक 5 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। यानी आपका जन्म 1 अक्टूबर 1996 के बाद का होना चाहिए।
क्या लगेगी आवेदन फीस
फॉर्म भरने की फीस आपकी कैटेगरी पर निर्भर करती है -
जनरल और ओबीसी (लड़के): 3200 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: 1600 रुपये
सभी वर्गों की लड़कियां (महिला उम्मीदवार): 1600 रुपये
आप यह पेमेंट ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई) या फिर ऑफलाइन तरीकों से अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं।
20 Apr 2026, 01:52:54 PM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन फाइनल आंसर-की में 2 प्रश्न ड्रॉप
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन फाइनल आंसर-की में 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। ये प्रश्न फिजिक्स सेक्शन के हैं।
20 Apr 2026, 01:43:36 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अब कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
20 Apr 2026, 12:50:51 PM IST
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 रिजल्ट में री-इवैल्यूएशन नहीं होगा, नियम तोड़ने पर रद्द होगी उम्मीदवारी
JEE Main Result 2026 Live Updates: JEE Main 2026 के परिणाम को लेकर स्पष्ट किया गया है कि स्कोर का दोबारा मूल्यांकन या री-चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था National Testing Agency ने साफ कहा है कि जारी किया गया परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों पर अनुचित साधनों के उपयोग, अनधिकृत परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने या एक ही सत्र में एक से अधिक बार परीक्षा देने की कोशिश करने का मामला सामने आएगा, उनकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों का पालन करने और केवल आधिकारिक प्रक्रिया पर ही भरोसा रखने की सलाह दी गई है।
20 Apr 2026, 12:34:21 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: क्या है परसेंटाइल स्कोर और यह कैसे तय होता है
JEE Main Result 2026 Live Updates: जेईई मेन में 'परसेंटाइल' आपके वास्तविक अंक नहीं होते, बल्कि यह दर्शाता है कि आपने उस विशेष शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा कई दिनों और अलग-अलग शिफ्टों में होती है, इसलिए पेपर के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए ‘नॉर्मलाइजेशन’ की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपका स्कोर 99 परसेंटाइल है, तो इसका मतलब है कि आपने अपनी शिफ्ट के 99 प्रतिशत छात्रों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
20 Apr 2026, 12:13:04 PM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट के बाद JoSAA के जरिए होगी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट 2026 में प्राप्त रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को पसंद के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया बाद में जोसा (Joint Seat Allocation Authority) और सीसैब ( Central Seat Allocation Board) द्वारा घोषित की जाएगी। एडमिशन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें पहचान प्रमाण, जन्मतिथि, योग्यता परीक्षा, स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी, श्रेणी प्रमाणपत्र और दिव्यांगता से जुड़े दस्तावेज शामिल होंगे। यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसे प्रवेश के लिए अयोग्य माना जा सकता है। Gen-EWS, SC, ST, OBC तथा PwD और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका एडमिशन रद्द किया जा सकता है।
20 Apr 2026, 11:41:23 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: jeemain.nta.nic.in पर कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र का परिणाम कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Result या View Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
20 Apr 2026, 11:24:26 AM IST
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2026 Live: प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्स्पर्ट्स की मदद से जेईई मेन सेशन टू की फाइनल आंसर-की तैयार होगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट बनेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट आएगा। जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की चेक कर सकेंगे और फिर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
20 Apr 2026, 10:32:28 AM IST
JEE Mains 2026 Result Live: इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार
JEE Mains 2026 Result Live: अधिक स्टूडेंट्स होने के चलते इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य श्रेणी का कटऑफ 94 से 95 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जो लगभग 300 में से 85-90 अंकों के बराबर है। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ थोड़ा कम, लगभग 92 से 93 प्रतिशत होने की संभावना है, जिसमें स्कोर 80-85 अंकों के आसपास होगा। एससी उम्मीदवारों के लिए, कटऑफ प्रतिशत 83 से 86 और एसटी उम्मीदवारों के लिए लगभग 74 से 80 प्रतिशत होने की संभावना है। इसका मतलब है कि इन श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 50 से 65 अंकों के बीच लाने होंगे।
20 Apr 2026, 10:09:30 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: आज खत्म हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार
JEE Main Result 2026 Live: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है। एनटीए की ओर से 8 अप्रैल को जारी नोटिस में जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि 20 अप्रैल 2026 तक बताई गई थी। हालांकि इसमें समय की जानकारी नहीं थी। उम्मीद है कि आज शाम तक फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
20 Apr 2026, 09:52:45 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन स्कोर पर्सेंटाइल में आएगा
JEE Mains Result 2026 Live: अभ्यर्थियों का जेईई मेन स्कोर पर्सेटाइल में आएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को पर्सेंटाइल का मतलब पता होना चाहिए। पर्सेंटाइल दरअसल प्रतिशत से अलग होता है। अगर किसी के जेईई मेन में 90 पर्सेंटाइल आते हैं तो इसका मतलब है कि उम्मीदवार ने 90 फीसदी परीक्षार्थियों से बेहतर स्कोर किया है।
20 Apr 2026, 09:24:07 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: कहां कितनी सीटें
JEE Mains Result 2026 Live: कहां कितनी सीटें
IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 18,160 सीटें
NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 24,525 सीटें
IIIT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान): 9,940 सीटें
GFTI (सरकारी वित्त पोषित संस्थान): 10,228 सीटें
20 Apr 2026, 09:14:58 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: इंजीनियरिंग के प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा के साथ दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे। जोसा काउंसलिंग के जरिए आईआईटी में दाखिला व सीट अलॉटमेंट होता है।
20 Apr 2026, 08:39:24 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा के साथ दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे। जोसा काउंसलिंग के जरिए आईआईटी में दाखिला व सीट अलॉटमेंट होता है।
20 Apr 2026, 08:19:35 AM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन बीटेक बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है
JEE Main Result 2026 Live : अगर किन्हीं दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के जेईई मेन में बराबर पर्सेंटाइल आते हैं तो किसे मेरिट या रैंक में ऊपर रखा जाएगा, यह टाई ब्रेकिंग नियम से तय होता है। जेईई मेन बीटेक बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
1. जिन दो छात्रों का एनटीए स्कोर समान रहेगा तो टाई होने पर आल इंडिया रैंक देने के लिए उनका सब्जेक्ट वाइज एनटीए स्कोर देखा जाएगा। अब पहले की तरह टाई ब्रेक सुलझाने के लिए छात्रों की आयु और आवेदन संख्या को नहीं देखा जाएगा। बराबर मार्क्स आने पर रैंक तय करने के लिए सबसे पहले गणित का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
2. इसके बाद फिजिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
3. इसके बाद भी टाई होने पर केमिस्ट्री का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
4. इनमें भी टाई होने पर गणित के कम नेगेटिव स्कोर, उसके बाद फिजिक्स के कम नेगेटिव स्कोर उसके बाद केमिस्ट्री के कम नेगेटिव स्कोर को लिया जाएगा ।
5. यदि उपरोक्त सभी पैरामीटर में भी टाई लगता है तो उन छात्रों को समान ऑल इंडिया रैंक एवं कैटेगिरी रैंक दे दी जाएगी। ऐसे में कई छात्र ऐसे होंगे जिनका 300 में से 300 स्कोर आया, तो इन सभी की एआईआर-1 दे दी जाएगी, जो पूर्व में वर्ष 2021 में भी हो चुका है। 2025 से पहले तक उपरोक्त पैरामीटर में टाई होने पर जिसकी उम्र ज्यादा होती थी उसे एआईआर में प्राथमिकता दी जाती थी। आयु में भी टाई होने पर जेईई-मेन के एप्लीकेशन नंबर को लिया जाता था।
20 Apr 2026, 08:10:54 AM IST
JEE Main Result 2026 Live : जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है
JEE Main Result 2026 Live : अगर किन्हीं दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के जेईई मेन में बराबर पर्सेंटाइल आते हैं तो किसे मेरिट या रैंक में ऊपर रखा जाएगा, यह टाई ब्रेकिंग नियम से तय होता है। जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
बीआर्क बी प्लानिंग पेपर
1. गणित में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
2. एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
3. ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद
4. सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
गणित (भाग-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
एप्टीट्यूड टेस्ट (भाग-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
प्लानिंग बेस्ड प्रश्न (भाग-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या का कम अनुपात वाला उम्मीदवार।
20 Apr 2026, 07:37:37 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन में ड्रॉप क्वेश्चन के लिए बोनस मार्क्स का नियम
JEE Mains Result 2026 Live: अगर जेईई मेन में गलत प्रश्नों को पेपर से हटा दिया जाता है तो सभी स्टूडेंट्स को उस सवाल के पूरे नंबर मिलते हैं, चाहे उन्होंने उसे अटेम्प्ट किया हो या नहीं। जेईई मेन फाइनल आंसर-की में अगर कोई प्रश्न हटेगा तो सभी स्टूडेंट्स को उस सवाल के पूरे नंबर मिलेंगे। रिवाइज्ड प्रोविनजल आंसर-की ऑबजेक्शन विंडो बंद करने के बाद अब एनटीए ने फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जेईई मेन सेशन-2 की फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर देखी जा सकेगी।
20 Apr 2026, 07:03:41 AM IST
JEE Mains Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2026 Live: जेईई मेन रिजल्ट आज जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऑल इंडिया रैंक भी आएगी। फाइनल आंसर-की परिणाम से पहले आएगी। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम तैयारी होता है। चूंकि यह जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट है, इसलिए दोनों सत्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक भी जारी होगी। इस बार फाइनल आंसर-की पर सबकी नजरें होंगी क्योंकि प्रोविजनल आंसर-की को लेकर काफी विवाद हुआ था। एक्सपर्ट्स ने कई प्रश्नों के उत्तरों पर आपत्ति जाहिर की थी।