JEE Advanced last date: IIT Application Deadline Extended Why Are Thousands of Students Not Applying JEE Advanced : जेईई एडवांस्ड आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, हजारों छात्र क्यों नहीं कर रहे आवेदन, क्यों मोह भंग, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced : जेईई एडवांस्ड आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, हजारों छात्र क्यों नहीं कर रहे आवेदन, क्यों मोह भंग

JEE Advanced : जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए 5 मई रात 11.59 बजे तक एफ्लाई किया जा सकता है।

Tue, 5 May 2026 11:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced : जेईई एडवांस्ड आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, हजारों छात्र क्यों नहीं कर रहे आवेदन, क्यों मोह भंग

JEE Advanced : जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए 5 मई रात 11.59 बजे तक एफ्लाई किया जा सकता है। आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 17 मई, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 11 मई से उपलब्ध होंगे। बीते सालों की तरह इस बार भी पात्र अभ्यर्थियों से काफी कम ने जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले करीब 60 हजार विद्यार्थियों ने एडवांस्ड परीक्षा से दूरी बना ली है। आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 2.54 लाख छात्र पात्र थे, लेकिन महज 1.88 लाख ने ही आवेदन किया है।

क्वालिफाई करने के बाद परीक्षा न देना एक पुराना ट्रेंड है। वर्ष 2025 में 63 हजार और वर्ष 2024 में करीब 63,700 छात्रों ने आवेदन नहीं किया था।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें दोनों ही पेपर देना अनिवार्य है:

पेपर 1: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

पेपर 2: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोग्य घोषित अभ्यर्थी को JEE एडवांस्ड में बैठने की इजाजत,कोर्ट ने क्या दिया तर्क

जेईई एडवांस्ड के लिए कम आवेदन योग्य से काफी कम क्यों

वर्ष 2025 में 63 हजार और वर्ष 2024 में करीब 63,700 छात्रों ने आवेदन नहीं किया था। दरअसल बहुत से विद्यार्थी अच्छे जेईई मेन स्कोर के आधार पर एनआईटी या अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी सीट सुरक्षित मान लेते हैं। कठिन आईआईटी प्रवेश परीक्षा के बजाय अन्य बेहतर विकल्पों को चुनते हैं। बहुतों का मानना होता है कि कम पॉपुलर आईआईटी में दाखिला लेने की बजाय जाने माने एनआईटी या ट्रिपल आईटी में दाखिला लिया जाए जहां जेईई मेन का स्कोर स्वीकार किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का ओजस्वित बना ISC टॉपर, 500 में से 500 अंक, JEE Main में क्या रही रैंक
ये भी पढ़ें:JEE Advanced में अच्छी रैंक लाई तो मजे ही मजे, IIT रुड़की देगा तगड़ी स्कॉलरशिप

पुराने पैटर्न पर ही होगी आईआईटी एडमिशन परीक्षा

आईआईटी रूड़की के अनुसार, परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के सेक्शन होंगे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल शामिल होंगे, जो छात्रों की गहरी समझ और प्रॉब्लम साॅल्विंग की स्किल को परखेंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंकों की कटौती नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।