यूपी का ओजस्वित बना ISC 12th टॉपर, 500 में से 500 अंक, JEE Main में क्या रही रैंक और पर्सेंटाइल
ISC 12th Topper : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) के आईएससी (12वीं) में शीलिंग हाउस स्कूल के ओजस्वित पसरीचा ने 100 प्रतिशत अंक लाकर देश भर में टॉप किया है।

ISC 12th Topper : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) के आईएससी (12वीं) में शीलिंग हाउस स्कूल के ओजस्वित पसरीचा ने 100 प्रतिशत अंक लाकर देश भर में टॉप किया है। ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाले ओजस्वित जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं और आईआईएससी बेंगलुरु से मैथ्स में शोध करना चाहते हैं। ओजस्वित ने हाल में घोषित जेईई मेन्स 2026 में 99.81 परसेंटाइल के साथ 3095 रैंक हासिल की है। आईएससी में शत प्रतिशत अंक लाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। शहर में पहली बार विज्ञान वर्ग में किसी ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें इंग्लिश, कम्प्यूटर, मैथ्स, केमिस्ट्री में 100 में 100 मार्क्स मिले। फिजिक्स में 99 और इकोनॉमिक्स में 97 प्रतिशत अंक मिले। आईएससी में चार अधिकतम अंक वाले विषय (अंग्रेजी समेत) लिए जाते हैं।
पिता मेडिकल बिजनेसमैन
ओजस्वित के पिता रजनीश पसरीचा मेडिकल बिजनेसमैन हैं और मां स्मिता पसरीचा इसी स्कूल में शिक्षिका हैं। ओजस्वित बताते हैं कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया। नोट्स बनाए थे जिसे आखिर तक रिवीजन के लिए यूज करते रहे। पढ़ाई के साथ इस बात पर ध्यान देते रहना चाहिए कि पेपर का ट्रेंड क्या रहता है। इंग्लिश बेहद जरूरी है। अब पेपर लॉजिकल बेस्ड होते हैं। कुछ की वर्ल्ड्स याद करने होते हैं। कॉपी पर अच्छा प्रेजेंटेशन होना चाहिए। एक जवाब लिखने के बाद दो-तीन लाइनें छोड़ना चाहिए।
जेईई में ली यूट्यूब कंटेंट की मदद
ओजस्वित का कहना है कि यूट्यूब पर अच्छा कंटेंट होता है। आईएससी की पढ़ाई में तो इसका उपयोग नहीं किया लेकिन जेईई में इसकी मदद ली। जहां जो अच्छा है, उसमें आप मदद ले सकते हैं। उनका कहना है कि एआई का उपयोग पढ़ाई में कहीं नहीं किया। बड़े भाई अमेजन में सर्विस कर रहे हैं। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। ओजस्वित कहते हैं कि उनका पसंदीदा विषय मैथ्स है। आईआईएससी में प्रवेश चाहिए ही। आइजर के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।
लखनऊ के वैवस्वत-शिवम के 99.8% अंक
द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने गुरुवार सुबह आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बाहरवीं) के नतीजे घोषित किए। परीक्षा में 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। लखनऊ में स्कूलों के दावे के अनुसार दसवीं में दो छात्रों सीएमएस गोमतीनगर के वैवस्वत दुबे, एलपीसी राजाजीपुरम के शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत (500 के प्राप्तांक में 499 अंक) जिला टॉप किया है। वहीं, 12वीं में सीएमएस अलीगंज की छात्रा जैनब फातिमा, सीएमएस गोमती नगर की छात्रा संस्कृति चन्देल, सीएमएस कानपुर रोड छात्रा छवि मिश्रा, सीएमएस महानगर की छात्रा ओशीन अग्रवाल के साथ सेठ एमआर जयपुरिया की छात्रा अक्षिता अग्रवाल के अलावा ला-मार्टिनियर कॉलेज के छात्र देवास्या बंसल को भी 99.75 प्रतिशत अंक मिले हैं।
वैवस्वत - नियम से चार-पांच घंटे करता था पढ़ाई
स्कूल से आने के बाद घर पर रोजाना नियम से छह से सात घंटा पढ़ाई करता था। परीक्षा के दौरान यह समय ज्यादा हो जाता था। भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता हूं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता हूं। पढ़ाई के लिए यू ट्यूब देख लेता हूं। मेरी नजर में शहर में कोई बड़ी समस्या नहीं है। क्रिकेट मैच देखने का शौक है। मेरी सफलता का श्रेय मेरी मां रचना अवस्थी (गृहिणी) और पिता अनूप (बिजनेसमैन) सहित मेरे टीचरों को जाता है।




साइन इन